NEET UG 2026 परीक्षा रद्द होने की खबरों से छात्रों में हड़कंप,पेपर लीक मामले में CBI जांच की चर्चा

NEET UG 2026 परीक्षा को लेकर पेपर लीक विवाद गहराता जा रहा है। सोशल मीडिया पर परीक्षा रद्द और CBI जांच की चर्चा तेज है, हालांकि NTA ने अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

NEET UG 2026 परीक्षा रद्द होने की खबरों से छात्रों में हड़कंप,पेपर लीक मामले में CBI जांच की चर्चा

NEET UG 2026 परीक्षा रद्द होने की खबरों से छात्रों में हड़कंप

पेपर लीक मामले की जांच CBI को सौंपे जाने का दावा

अब तक NTA की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं

देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET UG 2026 को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। सोशल मीडिया और कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि पेपर लीक मामले के बाद परीक्षा रद्द कर दी गई है और इसकी जांच CBI को सौंपी जाएगी। इस खबर के सामने आते ही लाखों छात्रों और अभिभावकों में चिंता बढ़ गई है।

बताया जा रहा है कि 3 मई को आयोजित हुई NEET UG परीक्षा में कथित पेपर लीक की आशंका जताई गई थी। राजस्थान में एक कथित “गेस पेपर” मिलने के बाद मामला चर्चा में आया। जांच एजेंसियों को मिले इनपुट में कई सवाल असली पेपर से मेल खाने का दावा किया गया है।

हालांकि अभी तक नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से परीक्षा रद्द करने को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। NTA पहले पेपर लीक की अफवाहों को खारिज कर चुकी है और कहा था कि परीक्षा पूरी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कराई गई।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार राजस्थान पुलिस की स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) इस पूरे मामले की जांच कर रही है। कई लोगों को हिरासत में लेने और मल्टी-स्टेट नेटवर्क की जांच की बात भी सामने आई है।

वहीं सोशल मीडिया पर परीक्षा दोबारा कराने और CBI जांच की चर्चाएं तेज हैं, लेकिन अभी तक केंद्र सरकार, NTA या CBI की ओर से कोई औपचारिक बयान जारी नहीं हुआ है। ऐसे में छात्रों को सिर्फ आधिकारिक अपडेट पर भरोसा करने की सलाह दी जा रही है।

इस वर्ष NEET UG परीक्षा में देशभर से लाखों छात्रों ने हिस्सा लिया था। अगर परीक्षा रद्द होती है, तो छात्रों को दोबारा परीक्षा देनी पड़ सकती है। फिलहाल पूरे मामले पर शिक्षा जगत और अभ्यर्थियों की नजर बनी हुई है।