एसपी पानीपत ने छात्रों को नशा और सड़क सुरक्षा पर जागरूक किया गया, छात्रों ने नशापान से दूर रहने की शपथ ली

पानीपत में छात्रों को नशा और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। पुलिस और मेयर ने नशा के दुष्परिणाम, ट्रैफिक नियमों और हेलमेट के महत्व पर जोर दिया। छात्रों ने शपथ ली और समाज में संदेश फैलाने का संकल्प लिया।

एसपी पानीपत ने छात्रों को नशा और सड़क सुरक्षा पर जागरूक किया गया, छात्रों ने नशापान से दूर रहने की शपथ ली

➤ पानीपत में छात्रों को नशा व सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया
➤ पुलिस, मेयर और शिक्षकों ने मिलकर नशापान के दुष्प्रभाव और ट्रैफिक नियम पालन की जानकारी दी
➤ छात्रों ने शपथ ली और समाज में संदेश फैलाने का संकल्प लिया

समालखा,अशोक शर्मा

पानीपत जिले के समालखा में केआर मंगलम सीनियर सेकेंडरी स्कूल अंसल में शुक्रवार को विद्यार्थियों के लिए नशा रोकथाम और सड़क सुरक्षा पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक पानीपत भूपेन्द्र सिंह ने छात्रों को नशा न करने और ट्रैफिक नियमों का पालन करने का महत्व समझाया, ताकि वे सुरक्षित रह सकें और सड़क दुर्घटनाओं से बच सकें।

नशा के दुष्परिणाम और जागरूकता
पुलिस अधीक्षक ने छात्रों को बताया कि नशा केवल स्वास्थ्य के लिए हानिकारक नहीं है, बल्कि यह परिवार और समाज के लिए भी विनाशकारी है। उन्होंने कहा कि समाज में मिलकर नशे के खिलाफ जागरूकता फैलानी होगी, तभी इस बुराई को जड़ से समाप्त किया जा सकेगा। छात्रों को आश्वासन दिया गया कि पुलिस और प्रशासन हमेशा उनकी मदद के लिए तत्पर हैं।

यातायात नियमों पर विशेष ध्यान
डीएसपी ट्रैफिक दुरेश सैनी ने छोटे छात्रों को बाइक चलाने की उम्र और हेलमेट के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि तेज गति से बाइक न चलाएं और जीवन की अहमियत को समझें। मेयर कोमल सैनी ने नशा को जीवन के लिए हानिकारक बताते हुए कहा कि युवा अक्सर नशे को शौक या दिखावा समझकर करते हैं, जो बाद में लत बन जाती है और घर व समाज को नुकसान पहुंचाती है।

छात्रों की सहभागिता और शपथ
एएसआई जगपाल सिंह ने नशा और ट्रैफिक नियमों से जुड़ी जानकारी दी। छात्रों ने नशापान से दूर रहने और यातायात नियमों का पालन करने की शपथ ली। जगपाल सिंह ने छात्रों से तीन मुख्य अपील की – नशा न करें, यदि करते हैं तो छोड़ें, और अपने विकास और पढ़ाई को बाधित न होने दें।

कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारी और स्टाफ
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक भूपेन्द्र सिंह, डीएसपी समालखा नरेन्द्र कादियान, डीसीपी ट्रैफिक सुरेश सैनी, मेयर कोमल सैनी, रीडर सुभाष, शिक्षा विभाग के एसडीओ राकेश बूरा, स्कूल की प्रिंसिपल और स्टाफ के साथ पुलिस स्टाफ भी मौजूद रहे।