Psycho Killer Poonam: पति नवीन का छलका दर्द: बोला- उजड़ गई मेरी दुनिया; मेरी पत्नी को मिलनी चाहिए भयानक सजा

चार मासूमों की हत्या की आरोपी पूनम के खिलाफ पति नवीन ने कड़ी सजा की मांग की। कहा—“पानी में तड़पाकर मारने जैसी सजा हो।” परिवार ने तांत्रिक एंगल से इनकार किया।

Psycho Killer Poonam: पति नवीन का छलका दर्द:  बोला- उजड़ गई मेरी दुनिया; मेरी पत्नी को मिलनी चाहिए भयानक सजा
  • • साइको किलर पूनम के पति नवीन का दर्द—कहा, “उजड़ गई मेरी दुनिया”
  • • चार मासूमों की हत्या पर नवीन ने पत्नी को “भयानक सजा” देने की माग की
  • • परिवार बोला—तांत्रिक कनेक्शन का कोई सबूत नहीं, पूनम अकेली हो सकती है


हरियाणा में मासूमों की मौत की इस दिल दहला देने वाली कहानी में गुरुवार को एक और बड़ा भावुक मोड़ सामने आया। भावड़ गांव की रहने वाली आरोपी पूनम, जिस पर चार मासूम बच्चों को पानी में डुबोकर मारने का आरोप है, उसकी गिरफ्तारी के बाद पति नवीन का दर्द फूट पड़ा

नवीन ने कहा कि जब पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि उसके ही बच्चे और घर के बच्चे पूनम ने मारे हैं, तब से उसकी जिंदगी ही उजड़ गई है। नवीन का कहना है, “पूनम ने जैसे हमारे बच्चों को पानी में तड़पा-तड़पा कर मारा, उसे भी वैसी ही सजा मिलनी चाहिए।”

साल 2019 में हुई थी शादी। नवीन ने बताया कि पूनम कभी मानसिक रोगी नहीं लगी। वह परिवार में घरेलू तकरार करती थी, पर छोटे बेटे शुभम की देखभाल में हमेशा व्यस्त रहती थी। बेटे की मौत के बाद उसका व्यवहार बदलता दिखाई दिया, मगर कोई अंदाजा नहीं था कि वह इस हद तक जा सकती है।

विधि के पिता संदीप ने भी घटना पर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि पूनम ने शादी वाले घर में मौका देखकर बेटी विधि को बहाने से कमरे में ले गई और टब में पानी भरवाकर डुबो दिया। संदीप ने कहा कि उन्हें जिया की मौत के समय भी शक था, लेकिन सबूत नहीं थे।

दादा पाल सिंह ने बताया कि परिवार को कभी शक नहीं हुआ क्योंकि हर हत्या के बाद पूनम ने इसे हादसा बताकर छिपाने की कोशिश की। उनके मुताबिक: “चार बच्चों को मारने के बाद भी उसके चेहरे पर शिकन नहीं थी।”