दुकान पर बैठा था युवा कारोबारी, बदमाशों ने मारी गोलियां, हालंत नाजुक

रोहतक के गोहाना रोड पर दुकानदार पर फायरिंग, युवक के गले और चेहरे पर गोली लगी, PGI में भर्ती, आरोपी फरार, पुलिस जांच में जुटी।

दुकान पर बैठा था युवा कारोबारी, बदमाशों ने मारी गोलियां, हालंत नाजुक

गोहाना रोड पर दुकानदार पर 3-4 राउंड फायरिंग
युवक के गले और चेहरे पर लगी गोली, हालत गंभीर
आरोपी मौके से फरार, CCTV खंगाल रही पुलिस


हरियाणा के रोहतक जिले में दिनदहाड़े फायरिंग की वारदात से हड़कंप मच गया। गोहाना रोड स्थित एक दुकान पर बैठे युवक पर अज्ञात हमलावर ने ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल युवक की पहचान प्रवीन पुत्र राज सिंह निवासी प्रेम नगर के रूप में हुई है। वह गोहाना रोड पर राजलक्ष्मी सीमेंट सरिया के नाम से दुकान चलाता है। घटना के समय प्रवीन अपनी दुकान पर बैठा हुआ था, तभी एक व्यक्ति पैदल वहां पहुंचा और अचानक उस पर फायरिंग शुरू कर दी।

जानकारी के अनुसार आरोपी ने 3-4 राउंड फायरिंग की और मौके से फरार हो गया। इस दौरान दो गोलियां प्रवीन को लगीं, जिनमें एक उसके गले और दूसरी चेहरे पर लगी है। घायल अवस्था में उसे तुरंत PGI Rohtak के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

घटना की सूचना मिलते ही ओल्ड सब्जी मंडी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास के इलाके में लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपी की पहचान की जा सके।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल फायरिंग के पीछे के कारणों का भी पता लगाया जा रहा है।