ड्राइवर की चमकी किस्मत, रातो रात लगा 10 करोड़ का जैकपाट, पत्‍नी स्‍कूल में चपड़ासी

ड्राइवर पृथ्वी सिंह ने 10 करोड़ रुपए की लॉटरी जीती। टैक्स कटने के बाद करीब 7 करोड़ मिलेंगे। पत्नी स्कूल में चपरासी है।

ड्राइवर की चमकी किस्मत, रातो रात लगा 10 करोड़  का जैकपाट,  पत्‍नी स्‍कूल में चपड़ासी

• सिरसा के ड्राइवर पृथ्वी सिंह की 10 करोड़ रुपए की लॉटरी निकली
• पत्नी स्कूल में चपरासी, परिवार में खुशी का माहौल
• टैक्स कटने के बाद करीब 7 करोड़ रुपए मिलेंगे



हरियाणा के सिरसा जिले के रानियां क्षेत्र में रहने वाले पृथ्वी सिंह की किस्मत अचानक चमक गई है। पेशे से ड्राइवर और मजदूरी करने वाले पृथ्वी सिंह ने पंजाब स्टेट डियर लॉटरी (लोहड़ी मकर संक्रांति बंपर 2026) का पहला इनाम जीतकर 10 करोड़ रुपए हासिल किए हैं। लॉटरी लगने की खबर मिलते ही उनके घर में खुशी का माहौल बन गया।

परिवार और गांव वालों ने ढोल-नगाड़े बजाकर और नोटों की माला पहनाकर पृथ्वी सिंह का स्वागत किया। वर्षों की मेहनत और संघर्ष के बाद मिली इस सफलता ने पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना दिया है।

पृथ्वी सिंह मोहम्मदपुरिया गांव के रहने वाले हैं। उनके परिवार में पत्नी सुमन, बेटी रितिका, बेटा दक्ष और पिता देवीलाल हैं। पृथ्वी ड्राइवरी के साथ-साथ मजदूरी का काम करते हैं, जबकि उनकी पत्नी सुमन स्कूल में चपरासी के पद पर कार्यरत हैं।

पृथ्वी सिंह ने बताया कि उन्होंने किलियांवाली मंडी के टिकट विक्रेता मदन लाल से लॉटरी का टिकट खरीदा था। उन्होंने कुल तीन टिकट खरीदे थे, जिनमें से 500 रुपए वाला टिकट (नंबर 327706) पहला इनाम निकला। इससे पहले भी उन्होंने एक बार टिकट लिया था, लेकिन तब किस्मत ने साथ नहीं दिया।

टिकट विक्रेता के अनुसार, इनामी राशि पाने के लिए पृथ्वी सिंह को आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक पासबुक और टिकट चंडीगढ़ कार्यालय में जमा कराने होंगे। नियमों के अनुसार 30 प्रतिशत टैक्स कटने के बाद करीब 7 करोड़ रुपए सीधे उनके खाते में आएंगे।

लॉटरी जीतने के बाद पृथ्वी सिंह ने कहा कि वे इस रकम से अपना खुद का काम शुरू करेंगे और परिवार के अधूरे सपनों को पूरा करेंगे। वहीं, उनके 6 वर्षीय बेटे दक्ष की मासूम खुशी ने सबका दिल जीत लिया। दक्ष ने कहा, “अब तो थार गाड़ी लेंगे।”