अब हरियाणा पुलिस के रडार पर पहलवान सुशील, प्रोटेक्‍शन वारंट की तैयारी, होगी पूछताछ, जानें पूरा मामला

पहलवान सुशील कुमार की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ गई हैं। झज्जर पुलिस ने खुलासा किया है कि सुशील ने साथी खिलाड़ी को हथियार उपलब्ध कराया था। अब सुशील को प्रोटैक्शन वारंट पर लाने की तैयारी हो रही है।

अब हरियाणा पुलिस के रडार पर पहलवान सुशील, प्रोटेक्‍शन वारंट की तैयारी, होगी पूछताछ, जानें पूरा मामला

सुशील कुमार का नाम फिर आया विवादों में
झज्जर पुलिस प्रोटैक्शन वारंट पर ला सकती है सुशील
खिलाड़ी विशाल उर्फ चोटीवाला को हथियार उपलब्ध कराने के आरोप



एक बार फिर पहलवान सुशील कुमार की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। इस बार मामला हथियार उपलब्ध कराने से जुड़ा हुआ है। झज्जर पुलिस ने खुलासा किया है कि सुशील पहलवान ने दिल्ली की अदालत में पेशी के दौरान साथी खिलाड़ी विशाल उर्फ चोटीवाला को हथियार उपलब्ध कराया था।

इससे पहले अपराध शाखा ने विशाल उर्फ चोटीवाला की गिरफ्तारी की थी। गिरफ्तारी के दौरान उसके पास से इटली में बना पिस्टल बरामद किया गया। पुलिस जांच में सामने आया कि विशाल अंडर-19 में नेशनल लेवल पर खेल चुका है, लेकिन अब उसका नाम आपराधिक गतिविधियों में सामने आ रहा है।

झज्जर की पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री ने एक प्रेसवार्ता कर मीडिया को पूरी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जब तक सुशील पहलवान को प्रोटैक्शन वारंट पर लाकर पूछताछ नहीं की जाती, तब तक पूरे मामले का खुलासा संभव नहीं है।

सुशील कुमार का नाम पहले भी कई विवादों से जुड़ चुका है, और अब यह नया मामला उनके लिए कानूनी मुश्किलें और बढ़ा सकता है। पुलिस का कहना है कि सुशील से पूछताछ के बाद ही यह साफ हो पाएगा कि हथियार उपलब्ध कराने में उनकी भूमिका कितनी गहरी थी।