CM से बोलीं IAS पत्नी- ये मर्डर है, ओपी सिंह के नए डीजीपी, रोहतक SP हटे !
हरियाणा IPS वाई पूरन कुमार सुसाइड केस में सरकार की बड़ी कार्रवाई की तैयारी। DGP शत्रुजीत कपूर को छुट्टी पर भेजा जाएगा, रोहतक SP हटाया जाएगा। IAS पत्नी अमनीत ने 15 पुलिस अफसरों के खिलाफ शिकायत दी — बोलीं “ये मर्डर है।”
➤हरियाणा सरकार ने DGP शत्रुजीत कपूर को जबरन छुट्टी पर भेजने की तैयारी की, नए DGP के रूप में ओपी सिंह का नाम चर्चा में
➤ रोहतक SP नरेंद्र बिजारणिया को हटाने का आदेश, IPS वाई पूरन कुमार सुसाइड केस में एक्शन
➤ IAS पत्नी अमनीत पी. कुमार ने CM सैनी को दी शिकायत — “ये आत्महत्या नहीं, मर्डर है”, 15 पुलिस अफसरों के नाम शामिल
हरियाणा में IPS वाई पूरन कुमार की आत्महत्या के मामले ने सरकार को हिला दिया है। मुख्यमंत्री नायब सैनी के निर्देश पर सरकार अब DGP शत्रुजीत कपूर को जबरन छुट्टी पर भेजने की तैयारी में है, जबकि रोहतक SP नरेंद्र बिजारणिया को पद से हटा दिया जाएगा। सूत्रों के मुताबिक, राज्य सरकार ने इस पर प्रशासनिक स्तर पर मंजूरी दे दी है और शाम तक आदेश जारी होने की संभावना है।
अमनीत ने सीएम सैनी से मुलाकात के दौरान कहा —“यह आत्महत्या नहीं, बल्कि योजनाबद्ध मर्डर है। मेरे पति को सिस्टम ने तोड़ दिया। यह एक ईमानदार अफसर की हत्या है।”
मुख्यमंत्री नायब सैनी गुरुवार दोपहर करीब 12:30 बजे चंडीगढ़ के सेक्टर-24 स्थित IG आवास पहुंचे, जहां उन्होंने आईएएस अमनीत पी. कुमार से मुलाकात की।
करीब एक घंटे तक चली इस मीटिंग में सीएम के साथ मुख्य प्रधान सचिव राजेश खुल्लर मौजूद रहे। सूत्रों के मुताबिक, सीएम ने IAS अमनीत से शाम 5 बजे तक का समय मांगा था, ताकि आवश्यक प्रशासनिक कार्रवाई पूरी की जा सके। इसी के बाद शाम को ही सरकार ने DGP और SP दोनों पर कार्रवाई करते हुए आदेश जारी किए।
15 पुलिस अफसरों पर दी गई शिकायत
आईएएस अमनीत पी. कुमार ने चंडीगढ़ पुलिस को चार पेज की विस्तृत शिकायत दी है। इसमें सिर्फ DGP और SP ही नहीं, बल्कि कुल 15 पुलिस अफसरों के नाम शामिल हैं।
उन्होंने आरोप लगाया कि इन अफसरों ने उनके पति को मानसिक रूप से प्रताड़ित, सार्वजनिक रूप से अपमानित और जातिगत आधार पर भेदभाव किया।
शिकायत में कहा गया है कि झूठे केस और दबावपूर्ण तबादलों के जरिए पूरन कुमार को आत्महत्या के लिए मजबूर किया गया।
IAS पत्नी की तीन बड़ी मांगें
अमनीत पी. कुमार ने सीएम को दो पन्नों की मांगपत्र सौंपा, जिसमें उन्होंने कहा —
-
सुसाइड नोट और शिकायत में नामित सभी अफसरों को तुरंत सस्पेंड कर गिरफ्तार किया जाए।
-
परिवार को सुरक्षा (सिक्योरिटी कवर) प्रदान किया जाए।
-
मामले की स्वतंत्र जांच किसी बाहरी एजेंसी या हाई-लेवल कमेटी से कराई जाए।
अमनीत ने कहा —“मेरे पति एक ईमानदार अधिकारी थे, जिन्होंने कभी गलत तरीके से काम नहीं किया। लेकिन उन्हें लगातार निशाना बनाया गया। उन्हें झूठे केस में फंसाया गया और जातिगत टिप्पणियों से अपमानित किया गया।” अमनीत ने चंडीगढ़ के सेक्टर-11 थाने में शिकायत दर्ज कर DGP शत्रुजीत कपूर और SP नरेंद्र बिजारणिया पर मानसिक उत्पीड़न, सार्वजनिक अपमान, जातिगत भेदभाव और आत्महत्या के लिए उकसाने जैसे गंभीर आरोप लगाए थे।
अब उन्होंने इसमें अन्य 13 पुलिस अधिकारियों के नाम भी जोड़े हैं।
🔹 पोस्टमॉर्टम और परिवार की स्थिति
आईजी पूरन कुमार के शव का पोस्टमॉर्टम अब तक नहीं हुआ है। IAS अमनीत पी. कुमार का कहना है कि बड़ी बेटी के अमेरिका से लौटने के बाद ही यह प्रक्रिया पूरी की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट कहा कि वह पोस्टमॉर्टम के दौरान मौजूद रहेंगी और वीडियोग्राफी भी कराएंगी। यह सवाल अब पूरे सिस्टम पर है कि क्या एक सीनियर IPS अफसर की मौत की निष्पक्ष जांच संभव होगी, जब आरोपी खुद पुलिस तंत्र का हिस्सा हैं? सरकार ने DGP और SP पर तो एक्शन ले लिया है, लेकिन अब निगाहें इस बात पर हैं कि क्या यह केस CBI या किसी हाई-पावर कमेटी को सौंपा जाएगा।
Akhil Mahajan 
