सिरमौर की जोड़ीदार प्रथा वाली शादी फिर चर्चा में दो भाइयों की पत्नी सुनीता चौहान गर्भवती

हिमाचल के सिरमौर में जोड़ीदार प्रथा के तहत दो भाइयों से शादी करने वाली सुनीता चौहान गर्भवती हैं। पिछले साल यह अनोखी शादी देशभर में चर्चा में रही थी।

सिरमौर की जोड़ीदार प्रथा वाली शादी फिर चर्चा में दो भाइयों की पत्नी सुनीता चौहान गर्भवती

सिरमौर की ‘जोड़ीदार प्रथा’ वाली शादी फिर चर्चा में
सुनीता चौहान गर्भवती, सोशल मीडिया पर दी खुशखबरी
दो भाइयों से हुई थी शादी, अब घर में आएगा नया मेहमान


हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिला में पिछले साल चर्चा में आई जोड़ीदार प्रथा के तहत हुई अनोखी शादी एक बार फिर सुर्खियों में है। इस बार वजह खुशखबरी है। इस विवाह में दुल्हन बनी सुनीता चौहान गर्भवती हैं और जल्द ही उनके घर में नन्हे मेहमान की किलकारी गूंजने वाली है। इसकी जानकारी खुद सुनीता और उनके पति प्रदीप नेगी ने सोशल मीडिया के जरिए साझा की है।सोशल मीडिया पर साझा संदेश में इस जोड़े ने लिखा कि “हम तीन से चार बहुत जल्द होने वाले हैं।” इस खबर के सामने आते ही लोगों की दिलचस्पी फिर से इस अनोखी शादी की ओर बढ़ गई है, जो पिछले साल देशभर में चर्चा का विषय बनी थी।दरअसल, हिमाचल के सिरमौर जिले के कुछ इलाकों में जोड़ीदार प्रथा (एक महिला का एक ही परिवार के दो या अधिक भाइयों से विवाह) की परंपरा रही है। इसी परंपरा के तहत प्रदीप नेगी और कपिल नेगी ने सुनीता चौहान से विवाह किया था। पहले पहाड़ी क्षेत्रों में यह परंपरा आम मानी जाती थी, लेकिन आधुनिक समय में इस तरह के विवाह बहुत कम देखने को मिलते हैं।

बताया जा रहा है कि परिवार पढ़ा-लिखा और संपन्न है। पिछले साल जब इस शादी की तस्वीरें और वीडियो सामने आए थे, तब यह मामला सोशल मीडिया और देशभर की मीडिया में चर्चा का विषय बन गया था। इस शादी को लेकर परंपरा और आधुनिक सोच को लेकर बहस भी छिड़ गई थी।परिवार के अनुसार प्रदीप नेगी घर पर रहते हैं, जबकि उनके भाई कपिल नेगी विदेश में नौकरी करते हैं। ऐसे में फिलहाल परिवार की जिम्मेदारियां प्रदीप संभाल रहे हैं। अब सुनीता की गर्भावस्था की खबर सामने आने के बाद परिवार में खुशी का माहौल है और सभी नए मेहमान के स्वागत की तैयारी कर रहे हैं।यह अनोखी शादी एक बार फिर पारंपरिक प्रथाओं और आधुनिक समाज के बीच संतुलन को लेकर चर्चा का कारण बन गई है। हालांकि परिवार का कहना है कि यह उनका निजी फैसला है और वे अपने परिवार में आने वाले नए सदस्य को लेकर बेहद खुश हैं।