खाकी फिर दागदार , रिश्वत लेते थाना प्रभारी गिरफ्तार
सोनीपत में जीआरपी थाना प्रभारी विजय पाल को 5 हजार रुपए रिश्वत लेते रोहतक विजिलेंस टीम ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया। पीड़ित से 10 हजार रुपए की डिमांड की गई थी। मामला जांच में।
- खाकी फिर शर्मसार
- रिश्वत लेते जीआरपी थाना प्रभारी रंगे हाथ गिरफ्तार
- पीड़ित से 10 हजार की डिमांड, 5 हजार लेते विजिलेंस ने पकड़ा
सोनीपत में खाकी की गरिमा एक बार फिर दागदार हुई है। जीआरपी थाना प्रभारी विजय पाल को रोहतक विजिलेंस टीम ने 5 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी अधिकारी को रोहतक ले जाया गया है।
जानकारी के अनुसार सोनीपत निवासी ललित के खिलाफ एक साल पहले छेड़खानी की शिकायत दी गई थी। मामले में पहले ही समझौता हो चुका था, लेकिन फिर भी कार्रवाई का डर दिखाकर 10 हजार रुपए रिश्वत मांगी गई।
पीड़ित ललित पहले ही 5 हजार रुपए दे चुका था, लेकिन जब बाकी 5 हजार रुपए की डिमांड की गई तो पीड़ित ने विजिलेंस टीम से संपर्क किया। योजना के तहत रिश्वत की रकम देने का समय और स्थान तय किया गया और विजिलेंस की टीम ने थाना प्रभारी को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।
फिलहाल विजिलेंस पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। रिश्वत लेने के पीछे पूरे रैकेट की भूमिका की भी जांच होगी। पुलिस गिरफ्तारी के बाद आगे की कार्रवाई कर रही है।
Author1