29 मई को बदल रही है ग्रहों की चाल

29 मई 2026 के राशिफल में मेष, कन्या और मीन राशि वालों के लिए धन लाभ और सफलता के योग हैं, जबकि मकर राशि वालों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

29 मई को बदल रही है ग्रहों की चाल

29 मई को बदल रही है ग्रहों की चाल

मेष, कन्या और मीन राशि वालों को मिल सकता है बड़ा लाभ

मकर राशि वालों को यात्रा और विवादों में सतर्क रहने की सलाह

29 मई 2026 का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद खास माना जा रहा है। ग्रहों की बदलती चाल का असर सभी 12 राशियों पर देखने को मिलेगा। कुछ राशियों के लिए जहां धन लाभ, करियर ग्रोथ और नई खुशियों के योग बन रहे हैं, वहीं कुछ राशियों को संभलकर रहने की जरूरत होगी।

ज्योतिषाचार्य डॉ. अनीष व्यास के अनुसार शुक्रवार को कई शुभ संयोग बन रहे हैं, जिनका असर लोगों के करियर, व्यापार, परिवार और आर्थिक स्थिति पर पड़ेगा। खासतौर पर मेष, कन्या और मीन राशि वालों के लिए दिन काफी लाभदायक रहने वाला है।

मेष राशि वालों को कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। क्रिएटिव और मनोरंजन क्षेत्र से जुड़े लोगों को सफलता मिलने के प्रबल योग हैं। ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी और लोग आपकी प्रतिभा से प्रभावित रहेंगे।

वृष राशि के जातकों का दिन उत्साह से भरा रहेगा। बिजनेस पार्टनर के साथ किए गए कार्यों से आर्थिक फायदा होगा। पारिवारिक जीवन भी खुशहाल रहेगा।

मिथुन राशि वालों की आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है। व्यापार में अचानक धन लाभ मिलने के संकेत हैं। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा।

कर्क राशि के लोगों को ऑफिस में अधिक काम का दबाव महसूस हो सकता है, लेकिन अधिकारियों के सहयोग से सभी काम समय पर पूरे होंगे। गुस्से पर नियंत्रण रखने की सलाह दी गई है।

सिंह राशि वालों के लिए शुक्रवार खुशियों भरा रहेगा। मल्टीनेशनल कंपनी से नौकरी का ऑफर मिलने की संभावना है। सामाजिक कार्यों में भागीदारी बढ़ेगी और सम्मान मिलेगा।

कन्या राशि के जातकों को बड़ा जॉब ऑफर मिल सकता है। ऑफिस की महत्वपूर्ण मीटिंग में आपके सुझावों की सराहना होगी। नया व्यापार शुरू करने वालों के लिए समय अनुकूल माना गया है।

तुला राशि वालों की आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। सरकारी योजनाओं और कार्यों से लाभ मिलने के योग हैं। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी।

वृश्चिक राशि के लोगों की कार्यशैली की सराहना होगी। नई योजनाओं और प्रोजेक्ट्स की शुरुआत हो सकती है। परिवार के साथ धार्मिक यात्रा के योग भी बन रहे हैं।

धनु राशि वालों के लिए शुक्रवार आर्थिक रूप से लाभकारी साबित हो सकता है। रुका हुआ धन वापस मिलने और नए स्किल सीखने के अवसर मिल सकते हैं।

मकर राशि वालों को थोड़ा सतर्क रहने की सलाह दी गई है। यात्रा के दौरान सावधानी बरतने की जरूरत है। हालांकि शिक्षकों और नौकरीपेशा लोगों के लिए प्रमोशन के योग बने हुए हैं।

कुंभ राशि के घर में खुशियों का माहौल रहेगा। संतान पक्ष से अच्छी खबर मिल सकती है। नए काम की योजना भविष्य में लाभ दे सकती है।

मीन राशि वालों की आर्थिक स्थिति में बड़ा सुधार हो सकता है। बिजनेस में उम्मीद से ज्यादा मुनाफा मिलने के संकेत हैं। कला और साहित्य से जुड़े लोगों को नए अवसर प्राप्त होंगे।