स्वास्थ्य सेवा का नया कीर्तिमान, Artios Hospital को NABH 6th Accreditation

पानीपत के Artios Hospital को NABH की 6th Accreditation प्राप्त हुई है। यह शहर का पहला अस्पताल है जिसे यह उच्चस्तरीय मान्यता मिली है। ट्रॉमा, न्यूरो और कैंसर उपचार में आधुनिक सुविधाओं के साथ अस्पताल ने नया कीर्तिमान स्थापित किया है।

स्वास्थ्य सेवा का नया कीर्तिमान, Artios Hospital को NABH 6th Accreditation

Artios Hospital को NABH 6th Accreditation की मान्यता
पानीपत का पहला अस्पताल बना जिसे मिली यह उच्चस्तरीय स्वीकृति
मेडिकल क्वालिटी, पेशेंट सेफ्टी और ट्रॉमा केयर में नई पहचान


पानीपत के हेल्थ सेक्टर के लिए यह क्षण ऐतिहासिक और गर्व से भरा हुआ है। शहर के प्रतिष्ठित Artios Hospital को देश की सर्वोच्च स्वास्थ्य मान्यता देने वाली संस्था National Accreditation Board for Hospitals & Healthcare Providers (NABH) की 6th Accreditation (Sixth Upgradation) का प्रमाण पत्र प्रदान किया गया है। इस उपलब्धि के साथ Artios Hospital पानीपत का पहला अस्पताल बन गया है, जिसे यह उच्चस्तरीय मान्यता प्राप्त हुई है। यह सम्मान अस्पताल की मेडिकल क्वालिटी, पेशेंट सेफ्टी, इन्फ्रास्ट्रक्चर, आधुनिक सुविधाओं और प्रोफेशनल हेल्थकेयर सेवाओं को ध्यान में रखते हुए दिया गया है।

अस्पताल के डायरेक्टर डॉ. जसबीर मलिक ने जानकारी देते हुए बताया कि स्थापना के समय से ही मरीजों को बेहतर, सुरक्षित और विश्वसनीय इलाज देना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता रही है। उन्होंने कहा कि अस्पताल का रिव्यू रेट पूरे क्षेत्र में सबसे बेहतर रहा है। इसका मुख्य कारण अनुभवी डॉक्टरों की टीम, प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ और कर्मचारियों का मरीजों तथा उनके परिजनों के प्रति अनुशासित और संवेदनशील व्यवहार है।

उन्होंने बताया कि GT रोड बेल्ट पर ट्रॉमा मामलों में Artios Hospital एक भरोसेमंद केंद्र के रूप में उभरा है। विशेष रूप से न्यूरो ट्रॉमा के मरीजों को यहां समय पर सटीक और प्रभावी इलाज मिलता है। यही वजह है कि अस्पताल को सबसे अधिक सकारात्मक पेशेंट रिव्यू प्राप्त हुए हैं।

अस्पताल में प्रसिद्ध न्यूरो एवं स्पाइन सर्जन डॉ. नरेंद्र अहलावत अपनी सेवाएं दे रहे हैं, जो जटिल न्यूरोलॉजिकल मामलों के विशेषज्ञ माने जाते हैं। इसके अलावा हाल ही में कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ. विकास नेहरा ने भी अपनी सेवाएं शुरू की हैं। अब कैंसर मरीजों को इलाज के लिए दिल्ली जैसे बड़े शहरों में जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। कीमोथेरेपी, आधुनिक जांच और उन्नत ट्रीटमेंट सुविधाएं अब Artios Hospital में ही उपलब्ध हैं।

पानीपत टोल प्लाज़ा के पास स्थित यह अस्पताल इमरजेंसी सेवाओं के लिए भी रणनीतिक रूप से अहम स्थान पर है। यहां पहुंचने के लिए भीड़भाड़ वाले शहरी क्षेत्रों से गुजरने की जरूरत नहीं पड़ती। कई मामलों में यह समय की बचत मरीज की जान बचाने में निर्णायक साबित होती है।

Artios Hospital उन चुनिंदा अस्पतालों में शामिल है, जहां सरकारी नियमों और NABH गाइडलाइंस का सख्ती से पालन किया जाता है। अस्पताल का यह अपग्रेडेशन इस बात का प्रमाण है कि अब यह संस्थान गुणवत्ता, सुरक्षा और भरोसे का नया मानक बन चुका है। यह उपलब्धि केवल अस्पताल की नहीं, बल्कि पूरे पानीपत के लिए गर्व का विषय है।