छुट्टी नहीं दी तो बैंक मैनेजर को गार्ड ने गोलियों से भूना, मौत

पंजाब एंड सिंध बैंक के मैनेजर अभिषेक शर्मा की गार्ड ने छुट्टी विवाद के चलते गोली मारकर हत्या कर दी। आरोपी हिरासत में, जांच जारी।

छुट्टी नहीं दी तो बैंक मैनेजर को गार्ड ने गोलियों से भूना, मौत

छुट्टी को लेकर विवाद बना हत्या की वजह
गार्ड ने बैंक मैनेजर को मारी गोली, मौके पर हड़कंप
34 वर्षीय अभिषेक शर्मा की मौके पर ही मौत


 एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां पंजाब एंड सिंध बैंक के मैनेजर अभिषेक शर्मा (34) की उनके ही बैंक गार्ड ने गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक मूल रूप से बिहार के रहने वाले थे। जानकारी के मुताबिक, बैंक में तैनात गार्ड रवींद्र पिछले कई दिनों से छुट्टी की मांग कर रहा था। सोमवार दोपहर करीब 1:45 बजे वह इसी सिलसिले में मैनेजर के पास पहुंचा।

बताया जा रहा है कि छुट्टी को लेकर दोनों के बीच बहस हो गई, जो देखते ही देखते विवाद में बदल गई। इसी दौरान गार्ड ने गुस्से में आकर अपनी बंदूक से मैनेजर अभिषेक शर्मा की छाती पर गोली चला दी। गोली लगते ही अभिषेक शर्मा लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े। बैंक परिसर में अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोग तुरंत उन्हें संभालने पहुंचे, लेकिन तब तक उनकी हालत गंभीर हो चुकी थी।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपी गार्ड को हिरासत में ले लिया गया है और वारदात में इस्तेमाल हथियार भी बरामद कर लिया गया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह पूरी घटना छुट्टी को लेकर हुए विवाद के चलते हुई। फिलहाल पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और बैंक कर्मचारियों में भी डर का माहौल बना हुआ है। यह मामला उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद का है।