बिलासपुर में बड़ा हादसा,श्रद्धालुओं की बस पलटी,2 की मौ*त, 15 घायल,तीन की हालत गंभीर

बिलासपुर के झंडूता क्षेत्र में बाबा बालकनाथ दर्शन के लिए जा रही श्रद्धालुओं से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में दो लोगों की मौत हुई, जबकि 15घायल हुए हैं।

बिलासपुर में बड़ा  हादसा,श्रद्धालुओं की बस पलटी,2 की मौ*त, 15 घायल,तीन की हालत गंभीर

बिलासपुर में श्रद्धालुओं से भरी निजी बस दुर्घटनाग्रस्त, दो लोगों की मौत

हादसे में 15 श्रद्धालु घायल, तीन की हालत गंभीर

पुलिस ने जांच शुरू की, प्रशासन राहत और बचाव कार्य में जुटा


हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में रविवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पंजाब के अमृतसर से बाबा बालकनाथ मंदिर दियोटसिद्ध और शाहतलाई में दर्शन के लिए आए श्रद्धालुओं से भरी एक निजी बस झंडूता क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे के समय बस में करीब 35 श्रद्धालु सवार थे।

इस हादसे में दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 15 यात्री घायल हुए हैं। हादसे की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन, पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। सभी घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाकर उपचार शुरू कराया गया।

प्रशासन के अनुसार घायलों में तीन यात्रियों की हालत गंभीर बनी हुई है। इनमें से एक घायल को बेहतर उपचार के लिए पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है, जबकि दो अन्य घायलों को डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर भेजा गया है।

इसके अलावा चार श्रद्धालुओं को मामूली चोटें आई हैं। उनका उपचार बरसर अस्पताल में जारी है। चिकित्सकों की टीम सभी घायलों की लगातार निगरानी कर रही है।

जिला प्रशासन ने बताया कि हादसे के बाद स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। प्रभावित यात्रियों और उनके परिजनों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। वहीं पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल हादसे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।