कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की तबीयत बिगड़ी , अस्पताल में भर्ती

कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे बुखार और पैर दर्द की शिकायत के बाद बेंगलुरु के एक अस्पताल में भर्ती हुए। डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की तबीयत बिगड़ी , अस्पताल में भर्ती

➤ कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे बेंगलुरु अस्पताल में भर्ती
➤ बुखार और पैर दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल ले जाया गया
➤ डॉक्टर लगातार स्थिति पर नजर रख रहे, हालत स्थिर


कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को तबीयत बिगड़ने पर बेंगलुरु के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पार्टी सूत्रों ने बताया कि उन्हें बुखार और पैर में दर्द की शिकायत हुई थी, जिसके बाद डॉक्टरों की सलाह पर उन्हें अस्पताल ले जाया गया।

राज्यसभा में विपक्ष के नेता खरगे की सेहत को लेकर कांग्रेस नेताओं ने कहा है कि फिलहाल चिंता की कोई बात नहीं है। अस्पताल के डॉक्टर लगातार उनकी सेहत पर नजर रखे हुए हैं। पार्टी ने कार्यकर्ताओं और समर्थकों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें।

खरगे लंबे समय से कांग्रेस संगठन के शीर्ष पद पर सक्रिय हैं और हाल ही में कई राजनीतिक बैठकों में भी भाग ले चुके हैं। उनकी सेहत को लेकर पार्टी के बड़े नेता लगातार जानकारी ले रहे हैं।