दीपिका-रणवीर ने बेटी दुआ की पहली झलक दी, देखें तस्‍वीरें

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने दिवाली 2025 पर बेटी दुआ पादुकोण सिंह की पहली झलक दिखाई। मां-बेटी ट्विनिंग और तस्वीरों पर बॉलीवुड सेलेब्स की तारीफ।

दीपिका-रणवीर ने बेटी दुआ की पहली झलक दी, देखें तस्‍वीरें

➤ दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने बेटी दुआ की पहली झलक दिखाई
➤ दिवाली पर शेयर की कई तस्वीरें, मां-बेटी ट्विनिंग में नजर आए
➤ सोशल मीडिया पर दुआ की क्यूटनेस की बॉलीवुड सेलेब्स ने की तारीफ


मुंबई। दिवाली 2025 के खास मौके पर बॉलीवुड के पावर कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने अपनी बेटी दुआ पादुकोण सिंह का चेहरा पहली बार सार्वजनिक किया। कपल ने दिवाली की हार्दिक शुभकामनाओं के साथ बेटी दुआ को थामे हुए कई तस्वीरें अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट कीं।

दीपिका पादुकोण बेटी दुआ को थामी हुईं।

तस्वीरों में दीपिका और दुआ ट्विनिंग करते नजर आईं। दीपिका ने सब्यसाची का डिजाइनर सूट पहना था, जबकि दुआ मां की गोद में बैठी पूजा करती दिखीं। तस्वीरें सामने आते ही बॉलीवुड सेलेब्स ने उनकी क्यूटनेस और सुंदरता की तारीफ की। राजकुमार राव ने कमेंट कर दुआ की क्यूटनेस की तारीफ की, वहीं प्रियंका चोपड़ा ने उनके लिए आशीर्वाद भेजा।

तस्वीरों में दुआ और दीपिका ट्विनिंग करते दिखे।

इससे पहले अगस्त में भी एक वीडियो सामने आया था जिसमें दुआ का चेहरा साफ देखा जा सकता था। यह वीडियो एयरपोर्ट का था, जिसे एक फैन ने चोरी-छिपे रिकॉर्ड किया था। वीडियो वायरल हो गया था, लेकिन दीपिका की टीम ने इसे बाद में हटवा दिया था।

दीपिका पादुकोण ने पहना सब्यसाची का डिजाइनर सूट।

दुआ की तस्वीरों को देखने के बाद सोशल मीडिया पर उनका लुक दीपिका और रणवीर दोनों से तुलना की जा रही है। खासकर रणवीर सिंह की झलक दुआ में साफ नजर आ रही है।

बेटी दुआ के साथ पोज करते हुए दीपिका-रणवीर।

दीपिका और रणवीर की लव स्टोरी 2012 में फिल्म ‘गोलियों की रासलीला: रामलीला’ के सेट पर शुरू हुई थी। करीब तीन साल के डेटिंग के बाद 2015 में सगाई हुई। 2018 में इटली के बिला डेल बालबियानो में डेस्टिनेशन वेडिंग हुई। दीपिका ने 8 सितंबर 2024 को बेटी दुआ पादुकोण सिंह को जन्म दिया।

मां की गोद में बैठीं पूजा करती हुईं दुआ।

तस्वीरों के सामने आने के बाद दुआ पादुकोण सिंह गूगल पर ट्रेंड कर रही हैं। लोग उनकी झलक देखने और जानकारी जुटाने में जुटे हैं।