दिल्ली ब्ला*स्ट: आतंकियों ने फरीदाबाद से OLX से खरीदी थी i20 कार: खरीदार पुलवामा का

दिल्ली ब्लास्ट की जांच में बड़ा खुलासा, फरीदाबाद से OLX के जरिए खरीदी गई i20 कार का इस्तेमाल। पुलवामा ID से डील, कार डीलर ने दिए CCTV सबूत।

दिल्ली ब्ला*स्ट:  आतंकियों ने फरीदाबाद से OLX से खरीदी थी i20 कार: खरीदार पुलवामा का

फरीदाबाद से OLX पर खरीदी गई i20 कार में दिल्ली ब्लास्ट हुआ
आतंकी आमिर रशीद ने पुलवामा ID से की थी खरीद
कार डीलर अमित पटेल ने पुलिस जांच में सौंपे CCTV और दस्तावेज


दिल्ली में लाल किले के पास हुए धमाके की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। धमाके में इस्तेमाल की गई i20 कार (HR26-CE-7674) को फरीदाबाद से OLX के जरिए खरीदा गया था।

इस सौदे की पुष्टि फरीदाबाद के रॉयल कार जोन के मालिक अमित पटेल ने की। उन्होंने बताया कि 29 अक्टूबर को आमिर रशीद नाम का ग्राहक कार खरीदने आया था। दस्तावेजों में उसका पता जम्मू-कश्मीर के पुलवामा का दर्ज था।

पटेल ने बताया कि ग्राहक ने गाड़ी देखने के तुरंत बाद हुंडई i20 (2013 या 2014 मॉडल) खरीदने का निर्णय लिया। सभी डॉक्यूमेंटेशन पूरा कर शाम 4 बजे गाड़ी सौंप दी गई। RC ट्रांसफर के लिए उसे 20–25 दिन का समय दिया गया था, लेकिन 12 दिन बाद ही ब्लास्ट हो गया।

उन्होंने बताया कि आमिर रशीद के साथ एक और व्यक्ति था, जिसका नाम उन्हें नहीं पता। कार का PUC एक्सपायर था, जिसे पास के पेट्रोल पंप में बनवाया गया। वहीं, इंश्योरेंस वैध था।

10 नवंबर की रात दिल्ली स्पेशल सेल ने फरीदाबाद शोरूम पर छापा मारा और स्टाफ से पूछताछ की। सभी CCTV फुटेज और दस्तावेज जांच टीम को सौंपे गए।

कार के पहले मालिक सलमान ने दावा किया था कि उसने गाड़ी स्पीनी कंपनी को बेची थी, लेकिन अब OLX डील सामने आने से उसके बयान पर भी सवाल उठ रहे हैं। पुलिस सलमान को अभी हिरासत में रखे हुए है।

जांच एजेंसियों के मुताबिक, कार में बैठे एक संदिग्ध की पहचान मोहम्मद उमर के रूप में की जा रही है। CCTV में उसे काला मास्क पहने देखा गया है।