बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर 2’ का तूफान, चौथे दिन ही ₹750 करोड़ क्लब में एंट्री
रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 ने रिलीज के तीन दिन में दुनियाभर में 500 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर रिकॉर्ड बना दिया। फिल्म ने पहले शनिवार को कई बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया।
➤ ‘धुरंधर 2’ ने 4 दिन में ₹750 करोड़ की रिकॉर्डतोड़ कमाई की
➤ रविवार को ₹114 करोड़ कमाकर ‘पठान’ और ‘RRR’ के रिकॉर्ड तोड़े
➤ ₹2000 करोड़ क्लब में शामिल होने की ओर तेजी से बढ़ रही फिल्म
बॉलीवुड में इन दिनों ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ का जलवा साफ नजर आ रहा है। रणवीर सिंह स्टारर इस फिल्म ने रिलीज के महज चार दिनों में ही दुनियाभर में ₹750 करोड़ की कमाई कर इतिहास रच दिया है। फिल्म की रफ्तार इतनी तेज है कि यह बड़े-बड़े रिकॉर्ड्स को पीछे छोड़ती जा रही है।
रविवार को फिल्म ने भारत में ₹114.85 करोड़ का शानदार कलेक्शन किया, जो इसे वीकेंड की सबसे बड़ी कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में शीर्ष पर ले गया। इसी के साथ ‘धुरंधर 2’ ने शाहरुख खान की ‘पठान’ और राजामौली की ‘RRR’ के ओपनिंग वीकेंड रिकॉर्ड्स को भी पीछे छोड़ दिया है।
तुलना करें तो ‘पठान’ ने 5 दिनों के एक्सटेंडेड वीकेंड में ₹287 करोड़ कमाए थे, जबकि ‘धुरंधर 2’ ने सिर्फ 4 दिनों में ही उससे कहीं ज्यादा कमाई कर ली। इसके अलावा फिल्म ने ‘बाहुबली 2’ (₹591 करोड़), ‘कल्कि 2898 AD’ (₹500 करोड़) और ‘RRR’ (₹470 करोड़) के ओपनिंग वीकेंड कलेक्शन को भी पार कर लिया है। अब यह ‘पुष्पा 2’ (₹762 करोड़) के बाद भारतीय सिनेमा की दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग वीकेंड फिल्म बन चुकी है।
खास बात यह है कि रिलीज के महज तीन दिनों में ही यह फिल्म ‘बॉर्डर 2’ (₹470 करोड़) को पछाड़कर साल 2026 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई थी। रविवार के कलेक्शन के बाद इसने ‘गदर 2’ (₹691 करोड़) और ‘सालार’ (₹690 करोड़) के लाइफटाइम कलेक्शन को भी पीछे छोड़ दिया है, जो इसकी जबरदस्त लोकप्रियता को दर्शाता है।
ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि फिल्म की मौजूदा रफ्तार को देखते हुए यह ₹1000 करोड़ क्लब में आसानी से शामिल हो जाएगी। इतना ही नहीं, यदि वीकडेज में भी इसकी कमाई मजबूत बनी रहती है, तो यह फिल्म ₹2000 करोड़ का आंकड़ा छूने वाली दूसरी हिंदी फिल्म बन सकती है।
फिल्म के पहले पार्ट ‘धुरंधर’ को भी दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला था। इसने दुनियाभर में करीब ₹1307 करोड़ का कारोबार किया था और हिंदी सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में शामिल हुई थी। ओवरसीज मार्केट में भी फिल्म ने शानदार प्रदर्शन किया था, खासकर अमेरिका और कनाडा में इसने रिकॉर्ड तोड़ कमाई की थी।
shubham