हरियाणा में दो जगह एनकाउंटर, दो करोड़ की फ‍िरौती मांगने वाले बदमाश गिरफ्त में,सब इंस्‍पेक्‍टर भी घायल, बूलेटप्रूफ जैकेट ने बचाई जान

फरीदाबाद क्राइम ब्रांच सेक्टर 30 ने देर रात दो अलग-अलग जगहों पर एनकाउंटर कर कुख्यात बदमाश कमला भड़ाना और शशिकांत को गिरफ्तार किया। दोनों को पैर में गोली लगी और दिल्ली रेफर किया गया। पुलिस ने उनके साथ दो और साथियों को भी पकड़ा है।

हरियाणा में दो जगह एनकाउंटर, दो करोड़ की फ‍िरौती मांगने वाले बदमाश गिरफ्त में,सब इंस्‍पेक्‍टर भी घायल, बूलेटप्रूफ जैकेट ने बचाई जान

फरीदाबाद में क्राइम ब्रांच का दो जगह एनकाउंटर
दो कुख्यात बदमाशों को गोली लगी, दिल्ली रेफर
सब-इंस्पेक्टर बुलेटप्रूफ जैकेट से सुरक्षित बचे


फरीदाबाद में अपराध जगत के दो नामी बदमाशों पर पुलिस ने देर रात शिकंजा कस दिया। क्राइम ब्रांच सेक्टर-30 की टीम ने अलग-अलग जगहों पर एनकाउंटर कर दो बदमाशों को धर दबोचा। इस दौरान गोलीबारी में दोनों के पैरों में गोली लगी, जिन्हें इलाज के लिए दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया है। वहीं इस एनकाउंटर में क्राइम ब्रांच के सब-इंस्पेक्टर विजय कुमार को भी गोली लगी, लेकिन बुलेटप्रूफ जैकेट की वजह से वे पूरी तरह सुरक्षित बच गए।

गोली लगने के बाद बदमाश कमल भड़ाना को लेकर जाती पुलिस

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, पहला एनकाउंटर बडखल-पाली रोड पर हुआ, जहां कुख्यात बदमाश कमला भड़ाना अपने साथी गोलू के साथ मौजूद था। भड़ाना ने 27 अप्रैल को फरीदाबाद के एक कपड़ा व्यापारी के घर के बाहर फायरिंग कर 2 करोड़ की फिरौती मांगी थी। व्यापारी की शिकायत पर मामला दर्ज हुआ और तभी से वह फरार चल रहा था।

सूरजकुंड रोड पर बदमाश शशिकांत का एनकाउंटर

क्राइम ब्रांच को सूचना मिली थी कि वह सैनिक कॉलोनी से गुजरेगा। पुलिस ने जाल बिछाया और जैसे ही टीम ने उसे घेरा, बदमाशों ने गोलियां चलानी शुरू कर दीं। जवाबी कार्रवाई में कमला भड़ाना के पैर में गोली लगी और दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में 2 पिस्टल, 3 देसी कट्टे, 1 मैगजीन और 4 जिंदा कारतूस बरामद हुए।

दूसरा एनकाउंटर सूरजकुंड रोड पर हुआ। पुलिस को सूचना थी कि बदमाश शशिकांत उर्फ छिद्दा और उसका साथी रोहित हथियारों के साथ किसी वारदात की तैयारी में हैं। क्राइम ब्रांच की टीम ने सुबह करीब 4 बजे दोनों को घेरने की कोशिश की, तभी बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में शशिकांत घायल हुआ और उसके साथी रोहित को भी मौके से दबोच लिया गया। इनके पास से 2 पिस्टल बरामद हुई।

इस मुठभेड़ में सब-इंस्पेक्टर विजय कुमार को गोली लगी, लेकिन उनकी बुलेटप्रूफ जैकेट ने उन्हें बचा लिया। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि यह ऑपरेशन बेहद संवेदनशील था और टीम ने सूझबूझ से अपराधियों को काबू किया।

क्राइम ब्रांच सेक्टर-30 के इंचार्ज अनिल कुमार ने बताया कि चारों बदमाश एक ही गिरोह के हैं और लंबे समय से सक्रिय थे। बदमाशों पर हत्या, लूट और फिरौती जैसे संगीन मामले दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।