भोडवाल माजरी में प्रभात फेरी, गांधी‑शास्त्री जयंती का गुणगान

भोडवाल माजरी में गांधी स्मारक निधि, पट्टीकल्याणा द्वारा महात्मा गांधी की 156वीं और लाल बहादुर शास्त्री की 121वीं जयंती पर प्रभात फेरी और प्रार्थना सभा का आयोजन हुआ जिसमें आश्रम, विद्यालय व गाँववासियों ने भाग लेकर खादी‑स्वदेशी और सेवा के संदेश को आगे बढ़ाया

भोडवाल माजरी में प्रभात फेरी, गांधी‑शास्त्री जयंती का गुणगान

प्रभात फेरी में जनसमर्थन
गांधी व शास्त्री जयंती पर प्रेरक वक्तव्य
खादी और स्वदेशी अपनाने का संदेश

अशोक शर्मा, समालखा



पट्टीकल्याणा
द्वारा महात्मा गांधी की 156वीं एवं भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की 121वीं जयंती के अवसर पर भोडवाल माजरी में भव्य प्रभात फेरी और प्रार्थना सभा आयोजित की गई जिसमें आश्रम के कार्यकर्ता, साधक‑साधिकाएं, गांधी स्मारक निधि पब्लिक स्कूल के विद्यार्थी और स्टाफ के साथ‑साथ गाँव के अनेक नागरिकों ने भी भाग लिया। प्रभात फेरी गाँव की संकरी गलियों से होती हुई मंदिर के पास सम्पन्न हुई और प्रसाद वितरण के बाद सभी उपस्थित गेट पर लौटकर प्रभात फेरी को प्रार्थना सभा में परिवर्तित कर पश्चात सर्वप्रथम गांधीजी की मूर्ति पर पुष्पांजलि अर्पित की गई उसके बाद सर्वधर्म प्रार्थना कर कार्यक्रम का औपचारिक आरम्भ हुआ।

कार्यक्रम में संस्था की न्यासी हेमलता रावत ने उद्घाटन वक्तव्य में दोनों महापुरुषों के जीवन के आदर्शों पर प्रकाश डाला और कहा कि सत्य, अहिंसा, सादगी व ईमानदारी से जीवन जीने की प्रेरणा आज भी उतनी ही प्रासंगिक है जितनी कभी थी उन्होंने विशेष कर खादी व ग्रामोद्योग को दैनिक जीवन में अपनाने का संदेश दिया और बताया कि गांधी के नाम पर दुनिया भर में लगभग 150 देशों ने डाक टिकट जारी किए हैं जिससे उनके विश्वव्यापी प्रभाव का उदाहरण मिलता है । संस्था के सचिव आनंद कुमार शरण ने लाल बहादुर शास्त्री जी के सादगीपूर्ण जीवन के प्रेरक प्रसंग सुनाए जिनमें शास्त्री जी की जेल के दिनों की पेंशन‑कथा तथा पेरोल पर लौटकर जेल वापसी जैसे किस्से शामिल थे जिनसे उनकी नैतिकता और देशभक्ति की गाथा उभर कर आई।

उद्बोधन के बाद बच्चों और आश्रम के कार्यकर्ताओं ने मिलकर देशभक्ति के गीत गाए और श्रद्धापूर्ण पथ संचलन निकाला जिससे आसपास का वातावरण भावविभोर हो गया। कार्यक्रम का समापन प्रार्थना एवं प्रसाद वितरण के साथ हुआ। आयोजन में अजय कुमार, डॉ. संदीप जैन, रुपाली जैन, गिरिराज, सोनू, सुनीता शर्मा, सोनिया, सईदा, बुनियाद अली, राजेन्द्र, अजीत, प्रसन्न कुमार, योगेन्द्र प्रसाद, संजय पटेल, राजेश सहित गांधी स्मारक निधि पब्लिक स्कूल के बच्चे और स्टाफ तथा स्वास्थ्य लाभ हेतु आये साधक‑साधिकाएं उपस्थित रहीं और आयोजन को सफल बनाया