Watch: कार चालक बिना पैसे पेट्रोल डलवाकर फरार, मशीन भी साथ उखाड़ ले गए , हरियाणा में इस वारदात सब हैरान

गोहाना के श्री बाला जी फिलिंग स्टेशन पर कार चालक पेट्रोल डलवाकर बिना पैसे दिए फरार हो गया। वारदात के दौरान पेट्रोल पंप की मशीन भी उखड़ गई। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

Watch: कार चालक बिना पैसे पेट्रोल डलवाकर फरार, मशीन भी साथ उखाड़ ले गए , हरियाणा में इस वारदात सब हैरान

- पानीपत और रोहतक में भी ऐसी घटनाएं सामने आई हैं
- श्री बाला जी फिलिंग स्टेशन पर हुई इस वारदात से
-गाड़ी लेकर भागना और मशीन उखाड़ने की पूरी घटना सीसीटीवी में कैद


सोनीपत के गोहाना में शनिवार इस घटना ने लोगों को हैरान कर दिया। श्री बाला जी फिलिंग स्टेशन पर एक कार चालक पेट्रोल डलवाने आया और कर्मचारी को 2800 रुपये का तेल डालने के लिए कहा। जब तक गाड़ी में 2600 रुपये का तेल डल चुका था, तभी चालक अचानक गाड़ी स्टार्ट कर भाग निकला। घटना इतनी जल्दी हुई कि कर्मचारी कुछ समझ ही नहीं पाया और कार वहां से रफ्तार पकड़ते हुए निकल गई।

हैरानी की बात यह रही कि भागते समय गाड़ी में नोजल फिट होने के कारण पेट्रोल पंप की पूरी मशीन भी उखड़ गई और गाड़ी के साथ खिंचती चली गई। इस दौरान वहां मौजूद लोग कुछ समझ पाते, उससे पहले ही कार चालक मौके से फरार हो गए। पूरी घटना पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार में दो युवक सवार थे जिन्होंने दिनदहाड़े इस वारदात को अंजाम दिया। गोहाना में इस तरह की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। पेट्रोल पंप संचालक और कर्मचारी इन वारदातों से खासे परेशान हैं, क्योंकि आए दिन लोग तेल डलवाकर बिना पैसे दिए भाग जाते हैं।

पेट्रोल पंप मालिक वैभव सिंगला ने बताया कि कार चालकों ने ₹2800 का पेट्रोल डलवाने को कहा। जब तक 2600 का तेल डल चुका था, गाड़ी चालक अचानक गाड़ी लेकर फरार हो गया। मशीन नोजल गाड़ी की टंकी में लगी होने के कारण पूरी मशीन ही उखड़कर गाड़ी के साथ चली गई। उन्होंने कहा कि पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो चुकी है और इसकी शिकायत पुलिस को दी गई है। पुलिस अब पूरे मामले की जांच कर रही है।