हरियाणा में ठंड चरम पर—8 जिलों का पारा 10 डिग्री से नीचे

हरियाणा में ठंड बढ़ी, 8 जिलों का तापमान 10 डिग्री से कम। नारनौल सबसे ठंडा 5.4 डिग्री। मौसम विभाग के अनुसार 11 दिसंबर तक सर्दी और बढ़ेगी, रात का तापमान और गिरेगा।

हरियाणा में ठंड चरम पर—8 जिलों का पारा 10 डिग्री से नीचे

➤ हरियाणा के 8 जिलों में पारा 10 डिग्री से नीचे

नारनौल सबसे ठंडा—तापमान 5.4 डिग्री दर्ज

 11 दिसंबर तक ठंड बढ़ेगी, रातें और ठिठुराएंगी


भिवानी। हरियाणा में सर्दी लगातार तेज हो रही है और रात का तापमान तेजी से गिर रहा हैमौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के 8 जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से भी कम दर्ज हुआ है। इनमें नारनौल सबसे ठंडा रहा जहां 5.4 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।

प्रदेश में चल रही उत्तर व उत्तर-पश्चिमी हवाओं के कारण रात में सर्दी और अधिक बढ़ गई है और कई शहरों में सुबह के समय कोहरा और ठंडी हवाएं लोगों को परेशान कर रही हैं। बहादुरगढ़, झज्जर, भिवानी, हिसार और रेवाड़ी सहित कई जगह लोग अलाव जलाकर ठंड से राहत लेते नजर आए।

11 दिसंबर तक बढ़ेगी ठंड
मौसम विभाग के मुताबिक, 11 दिसंबर तक न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री तक की गिरावट आ सकती है, जिससे पारा 6 डिग्री के करीब पहुंचने की संभावना है। वहीं 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास अधिकतम तापमान भी 1 डिग्री तक कम हो सकता है।

रात का तापमान और गिरेगा
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ के अनुसार, प्रदेश में मौसम परिवर्तनशील बना रहेगा। 8 दिसंबर से उत्तर-अउत्तर पश्चिमी हवाएं और तेज होंगी, जिससे रात का तापमान और नीचे जा सकता है, और ठंड में तेजी आएगी।

लोगों को सलाह दी गई है कि सुबह-शाम बाहर निकलते समय गरम कपड़ों का उपयोग करें, बुजुर्ग और बच्चे विशेष सावधानी रखें।