हरियाणा CM नहीं कर सके रावण दहन, कहीं मौसम तो कहीं तकनीकी खामियाें ने डाला खलल

हरियाणा में दशहरा उत्सव के दौरान बारिश और तकनीकी गड़बड़ियों ने रावण दहन पर असर डाला। पंचकूला में सीएम नायब सैनी रिमोट से रावण नहीं जला पाए, करनाल में मेघनाद का पुतला गिरने से महिला घायल हो गई।

हरियाणा CM नहीं कर सके रावण दहन, कहीं मौसम तो कहीं तकनीकी खामियाें ने डाला खलल

हरियाणा में बारिश से कई जगह रावण दहन में खलल
पंचकूला में CM नायब सैनी रिमोट से रावण नहीं जला सके
करनाल में मेघनाद का पुतला गिरने से महिला घायल



हरियाणा में दशहरा उत्सव के दौरान कई जिलों में बारिश और तकनीकी गड़बड़ियों के कारण कार्यक्रमों पर असर पड़ा। सबसे बड़ा आयोजन पंचकूला में हुआ, जहां प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सैनी 181 फीट ऊंचे रावण का दहन करने पहुंचे। योजना थी कि रावण का दहन रिमोट कंट्रोल से किया जाएगा, लेकिन तकनीकी खराबी के चलते रिमोट ने काम नहीं किया। नतीजतन, रावण का दहन उस कारीगर ने किया जिसने पुतला तैयार किया था।

रेवाड़ी के हुड्डा ग्राउंड में रावण के पुतले का दहन किया गया।

रेवाड़ी के हुड्डा ग्राउंड में रावण के पुतले का दहन किया गया।

करनाल में भी हादसा हो गया। बारिश के कारण दहन से पहले मेघनाद का पुतला गिर पड़ा। इसकी चपेट में एक महिला आ गई और घायल हो गई। तुरंत ही उसे अस्पताल ले जाया गया।

बहादुरगढ़ में रावण के पुतले की जली लकड़ियां उठाने के लिए जुटे लोग और उन्हें भगाता पुलिस कर्मचारी।

बहादुरगढ़ में रावण के पुतले की जली लकड़ियां उठाने के लिए जुटे लोग और उन्हें भगाता पुलिस कर्मचारी।

पानीपत के मॉडल टाउन और सेक्टर 13/17 में रावण और कुंभकर्ण के पुतले बारिश और हवा की वजह से गिर पड़े। बहादुरगढ़ में 51 फीट का रावण पुतला भीगने के बाद आग लगते ही जमीन पर गिर गया। यहां लोगों ने पुतले की लकड़ी लूटने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उन्हें खदेड़ दिया।

बहादुरगढ़ में आग लगने के बाद रा‌वण का पुतला गिर गया।

अंबाला कैंट के रामबाग ग्राउंड में भी तेज बारिश हुई। यहां रामलीला रद्द करनी पड़ी। पुतलों को आग तो लगाई गई लेकिन रावण का पुतला पूरा नहीं जल सका। इसी बीच दर्शकों के बीच हुई आतिशबाजी से लोग घबरा कर इधर-उधर भागते नजर आए।

यमुनानगर, सोनीपत, रेवाड़ी, फरीदाबाद, गुरुग्राम, भिवानी और हिसार सहित कई जिलों में पुतले दहन किए गए। हालांकि, मौसम और व्यवस्थाओं की चुनौतियों ने आयोजन को प्रभावित किया। कहीं बारिश ने पुतले गिरा दिए, कहीं सुरक्षा व्यवस्था के बीच दर्शक अफरा-तफरी में भागते दिखे।

पंचकूला में कार्यक्रम में पहुंचे सीएम नायब सैनी।

पंचकूला में पहुंचे सीएम नायब सैणी

रेवाड़ी के हुड्डा ग्राउंड, कैथल और कुरुक्षेत्र के मैदानों में भी विशालकाय पुतले लगाए गए। जींद में विशेष आकर्षण वाला पुतला बनाया गया था जो गर्दन हिला रहा था और पलकें झपका रहा था। वहीं, कुरुक्षेत्र के केशव पार्क में रावण के पुतले में 600 बम लगाए गए थे, जिससे आतिशबाजी का दृश्य देखने लायक रहा।

पानीपत के शिवाजी स्टेडियम में बारिश और तेज हवा के कारण गिरा रावण का पुतला।

पानीपत में तेज हवा के कारण बहा पुतला!

हरियाणा के कई हिस्सों में दशहरे का उत्सव धूमधाम से तो मना, लेकिन मौसम की मार और तकनीकी गड़बड़ियों ने रावण दहन के मजे को फीका कर दिया।