कांवड़ लेकर लौट रहे सोनीपत के युवक की मौ*त, शामली में अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर
हरिद्वार से गंगाजल लेकर गन्नौर लौट रहे सोनीपत के कांवड़िए कुणाल मलिक की शामली में सड़क हादसे में मौत हो गई, साथी अक्षय घायल है।
हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौट रहे सोनीपत के युवक की सड़क हादसे में मौत
➤ शामली के बनत गांव के पास अज्ञात वाहन ने दो कांवड़ियों को मारी टक्कर
➤ साथी अक्षय घायल, 16 दोस्तों की टोली 7 अगस्त को गई थी हरिद्वार
सोनीपत। हरिद्वार से गंगाजल लेकर घर लौट रहे सोनीपत के कांवड़िए सड़क हादसे का शिकार हो गए। शामली के बनत गांव के पास मंगलवार सुबह अज्ञात वाहन ने दो कांवड़ियों को टक्कर मार दी। हादसे में गन्नौर निवासी कुणाल मलिक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी अक्षय गंभीर रूप से घायल हो गया।
बताया जा रहा है कि दोनों कांवड़िए करीब 16 दोस्तों की टोली के साथ डाक कांवड़ लेकर हरिद्वार से गन्नौर लौट रहे थे। हादसे के समय टोली के अन्य सदस्य उनसे आगे निकल चुके थे।
7 अगस्त को 16 दोस्तों की टोली गई थी हरिद्वार
हादसे में जान गंवाने वाले युवक की पहचान कुणाल मलिक पुत्र विनोद निवासी गन्नौर, सोनीपत के रूप में हुई है। घायल कांवड़िए की पहचान अक्षय पुत्र विजेंद्र के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार कुणाल मलिक करीब 15 अन्य दोस्तों के साथ 7 अगस्त को गन्नौर से हरिद्वार के लिए रवाना हुआ था। टोली में करीब 16 कांवड़िए शामिल थे। हरिद्वार पहुंचने के बाद सभी ने गंगाजल लिया और वापस अपने गांव की ओर चल पड़े।
बनत गांव के पास अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर
मंगलवार सुबह करीब सात बजे कांवड़ियों की टोली शामली क्षेत्र के बनत गांव के पास पहुंची। इसी दौरान कुणाल और अक्षय किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि हादसे के समय टोली के अन्य कांवड़िए दोनों से आगे निकल चुके थे।
पुलिस ने दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों घायल कांवड़ियों को तत्काल शामली सीएचसी पहुंचाया।
अस्पताल में डॉक्टरों ने कुणाल मलिक की जांच की, लेकिन उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं अक्षय का उपचार शुरू कर दिया गया। उसकी हालत पर चिकित्सक निगरानी रख रहे हैं।
शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
पुलिस ने कुणाल के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे की सूचना परिवार को दी गई तो गन्नौर स्थित घर में कोहराम मच गया।
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। कुणाल के दोस्तों और परिचितों में भी घटना को लेकर शोक का माहौल है।
अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी पुलिस
हादसे के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अज्ञात वाहन की पहचान के लिए आसपास के क्षेत्र में जानकारी जुटाई जा रही है।
पुलिस हादसे के कारणों का पता लगाने के साथ वाहन और उसके चालक की तलाश में जुटी है। मामले में आगे की कार्रवाई जांच के आधार पर की जाएगी।
pooja