सोना फिर चमका, 24 कैरेट 1.39 लाख के पार, चांदी की भी चमक तेज , जानें आज के रेट

हरियाणा में 5 जनवरी 2026 को सोने-चांदी के भाव में तेजी दर्ज की गई। 24 कैरेट सोना 1.39 लाख और चांदी 2.40 लाख प्रति किलो के स्तर पर पहुंची।

सोना फिर चमका, 24 कैरेट 1.39 लाख के पार, चांदी की भी चमक तेज , जानें आज के रेट

हरियाणा में 24 कैरेट सोना 1 लाख 39 हजार 840 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंचा
22 कैरेट सोना 1 लाख 28 हजार 829 रुपए, गहनों में इसी की सबसे ज्यादा मांग
अंतरराष्ट्रीय हालातों के बीच सोना-चांदी में तेजी के संकेत



 हरियाणा में सोने-चांदी के भाव एक बार फिर चर्चा में हैं। 24 कैरेट सोने का रेट 1 लाख 39 हजार 840 रुपए प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है, जबकि 22 कैरेट सोना 1 लाख 28 हजार 829 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। गहने बनाने में 22 कैरेट सोने का ही उपयोग होता है, इसलिए आम लोगों में इसी की सबसे ज्यादा मांग रहती है।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अमेरिका और वेनेजुएला के बीच चल रहे हालातों के कारण निवेशक सुरक्षित निवेश की ओर रुख कर रहे हैं। इसका असर सोना-चांदी की कीमतों पर साफ नजर आ रहा है। नए साल की शुरुआत में गिरावट के बाद अब कीमतों में फिर से तेजी आने की संभावना जताई जा रही है।

इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार सोमवार को 24 कैरेट सोना 1 लाख 34 हजार 782 रुपए प्रति 10 ग्राम के स्तर पर खुला। दिनभर कीमतों में उतार-चढ़ाव बने रहने की संभावना है। वहीं गुडरिटर्न्स के मुताबिक सोना बढ़कर 1 लाख 35 हजार 960 रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया।

दिल्ली सर्राफा बाजार में प्योर गोल्ड 1 लाख 39 हजार 440 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बिकता नजर आया।

अगर चांदी के भाव की बात करें तो कीमतों में भी तेजी देखी जा रही है। हरियाणा में चांदी 2 लाख 40 हजार 900 रुपए प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई है। हालांकि शहर और ज्वैलर के अनुसार रेट में थोड़ा फर्क संभव है। लोकल मार्केट चार्ज के कारण कीमत घट-बढ़ सकती है। सटीक रेट के लिए स्थानीय ज्वैलर से संपर्क करने की सलाह दी जा रही है।

5 जनवरी 2026 सोने का भाव 
24 कैरेट – 1,34,782 रुपए प्रति 10 ग्राम
23 कैरेट – 1,34,242 रुपए प्रति 10 ग्राम
22 कैरेट – 1,23,460 रुपए प्रति 10 ग्राम
18 कैरेट – 1,01,087 रुपए प्रति 10 ग्राम
14 कैरेट – 78,848 रुपए प्रति 10 ग्राम

5 जनवरी 2026 चांदी का भाव
IBJA के अनुसार – 2,34,550 रुपए प्रति किलो
गुडरिटर्न्स के अनुसार – 2,40,900 रुपए प्रति किलो
दिल्ली सर्राफा बाजार – 2,41,400 रुपए प्रति किलो