हरियाणा में प्रशासनिक फेरबदल: 15 HPS अधिकारियों के तबादले, कई जिलों में बदले DSP और ACP

हरियाणा सरकार ने 15 HPS अधिकारियों के तबादले और नई नियुक्तियों के आदेश जारी किए हैं। गुरुग्राम, फरीदाबाद, करनाल, सोनीपत समेत कई जिलों में DSP और ACP स्तर पर बदलाव किए गए हैं।

हरियाणा में प्रशासनिक फेरबदल: 15 HPS अधिकारियों के तबादले, कई जिलों में बदले DSP और ACP

➤ हरियाणा गृह विभाग ने जारी किए तबादला आदेश
➤ अंबाला, गुरुग्राम, फरीदाबाद, करनाल समेत कई जिलों में बदलाव
➤ कुछ अधिकारियों के पुराने ट्रांसफर आदेश भी किए रद्द


हरियाणा सरकार ने पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल करते हुए 15 HPS अधिकारियों के तबादले और नई नियुक्तियों के आदेश जारी किए हैं। गृह विभाग की ओर से जारी आदेशों के अनुसार कई जिलों में DSP और ACP स्तर के अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किए गए हैं।

जारी आदेशों पर हरियाणा गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव सुधीर राजपाल के हस्ताक्षर हैं। आदेश 15 मई 2026 को चंडीगढ़ से जारी किया गया।

इन अधिकारियों के हुए तबादले

सरकार द्वारा जारी सूची के अनुसार:

  • कुमार रमेश (DSP/Ambala Cantt.) को DSP/Bilaspur, Yamunanagar लगाया गया है।
  • संदीप कुमार (DSP Kalawali, Distt-Dabwali) को ACP/Sonipat नियुक्त किया गया।
  • सुरेश कुमार (DSP Narnaul) को ACP/Gurugram भेजा गया।
  • जितेश मल्होत्रा (DSP Rohtak) को DSP/2nd IRB Bhondsi लगाया गया।
  • अर्जुन देव (DSP/SV & ACB(H)) को ACP/Badkhal, Faridabad की जिम्मेदारी दी गई।
  • सोनू नरवाल (DSP 3rd Bn. Sunaria, Rohtak) को DSP/Karnal नियुक्त किया गया।
  • अमरजीत सिंह (DSP/RTC Bhondsi) को DSP/Telecom लगाया गया।
  • आर्यन चौधरी (DSP/HQ) को अतिरिक्त जिम्मेदारी देते हुए DSP/Telecom लगाया गया है।
  • कपिल (DSP CID(H)) को ACP/Gurugram नियुक्त किया गया।
  • कमलजीत सिंह (DSP Hqrs., Hisar) को ACP/Sonipat लगाया गया।

कुछ पुराने आदेश भी रद्द

गृह विभाग ने कुछ अधिकारियों के पहले जारी ट्रांसफर आदेशों को भी रद्द कर दिया है।

  • नरेंद्र सिंह (DSP/Panipat) के संबंध में 21 अप्रैल 2026 का आदेश रद्द किया गया।
  • शाकिर हुसैन (DSP/CID) के संबंध में 31 दिसंबर 2025 का आदेश भी निरस्त कर दिया गया।
  • इसके अलावा अमन यादव (ACP Crime, Faridabad), सुरेश कुमार (DSP Panipat) और अभिलाष जोशी (ACP/CGM) को “under transfer” रखा गया है।

कई जिलों में प्रशासनिक असर

इस फेरबदल का असर गुरुग्राम, सोनीपत, करनाल, फरीदाबाद, रोहतक, हिसार, यमुनानगर और पंचकूला समेत कई जिलों में देखने को मिलेगा। सरकार का उद्देश्य कानून व्यवस्था को और मजबूत करना और प्रशासनिक कार्यों में तेजी लाना माना जा रहा है।

गृह विभाग की ओर से आदेश की प्रतियां DGP Haryana, ADGP Crime, ADGP CID, ACB Haryana समेत संबंधित विभागों को भेज दी गई हैं।