हरियाणा में 5 IPS DIG प्रमोट, सभी 2011 बैच के अधिकारी
हरियाणा सरकार ने 2011 बैच के पांच आईपीएस अधिकारियों को DIG पद पर प्रमोट किया है। इसमें केंद्र में प्रतिनियुक्ति पर तैनात मनीषा चौधरी भी शामिल हैं। जल्द मिलेगी नई जिम्मेदारी।
-
हरियाणा में 5 IPS अधिकारियों को प्रमोट कर DIG बनाया गया
-
सभी अधिकारी 2011 बैच के, केंद्र प्रतिनियुक्ति पर तैनात मनीषा चौधरी भी शामिल
-
प्रमोशन के बाद जल्द सौंपे जाएंगे नए पद व जिम्मेदारियां
हरियाणा सरकार ने पांच आईपीएस अधिकारियों को बड़ी प्रशासनिक राहत देते हुए उप पुलिस महानिरीक्षक (DIG) पद पर प्रमोट कर दिया है। गृह विभाग की एसीएस डॉ. सुमिता मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार यह प्रमोशन 2011 बैच के सभी आईपीएस अधिकारियों को दिया गया है।
प्रमोट किए गए अधिकारियों में आईपीएस मनीषा चौधरी का नाम भी शामिल है, जो वर्तमान में केंद्र सरकार में प्रतिनियुक्ति पर सेवाएं दे रही हैं। इनके अलावा आईपीएस अभिषेक जोरवाल फरीदाबाद पुलिस मुख्यालय में डिप्टी कमिश्नर की जिम्मेदारी निभा रहे हैं।
आईपीएस राजेंद्र कुमार मीना इस समय हरियाणा पुलिस में एसपी कमांडो के पद पर तैनात हैं। इसी प्रकार आईपीएस मनवीर सिंह और आईपीएस वीरेंद्र विज भी राज्य में विभिन्न पदों पर पुलिस सेवाएं दे रहे हैं।
प्रमोशन आदेश जारी होने के बाद अब इन सभी अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां दी जाएंगी। गृह विभाग ने सभी संबंधित यूनिट्स को आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के निर्देश दिए हैं।
Author1