हरियाणा IPS वाई पूरन कुमार केस: पंजाब CM भगवंत मान पहुंचे दिवंगत की IAS पत्नी अमनीत पी. कुमार से मिलने

हरियाणा के IPS वाई पूरन कुमार के सुसाइड केस में राजनीतिक हलचल बढ़ी। पंजाब CM भगवंत मान IAS अमनीत कुमार से मिले। DGP शत्रुजीत कपूर को छुट्टी पर भेजने की तैयारी, आलोक मित्तल कार्यवाहक DGP बन सकते हैं। परिवार गिरफ्तारी की मांग पर अड़ा, कल महापंचायत होगी।

हरियाणा IPS वाई पूरन कुमार केस:  पंजाब CM भगवंत मान पहुंचे दिवंगत की IAS पत्नी अमनीत पी. कुमार  से मिलने
  • हरियाणा IPS वाई पूरन कुमार सुसाइड केस में बड़ा राजनीतिक और प्रशासनिक हड़कंप
  • पंजाब CM भगवंत मान ने IPS की पत्नी IAS अमनीत कुमार से की मुलाकात
  • DGP शत्रुजीत कपूर को छुट्टी पर भेजने और आलोक मित्तल के कार्यवाहक DGP बनने की चर्चा


हरियाणा के वरिष्ठ IPS अधिकारी वाई पूरन कुमार के सुसाइड केस ने राज्य की राजनीति और प्रशासन दोनों में हलचल मचा दी है। मामले ने तब गंभीर मोड़ ले लिया जब IPS की पत्नी IAS अमनीत पी. कुमार ने स्पष्ट कहा कि जब तक DGP शत्रुजीत कपूर और SP नरेंद्र बिजारणिया गिरफ्तार नहीं होंगे, तब तक पोस्टमॉर्टम नहीं कराया जाएगा

उधर देर शाम हरियाणा सचिवालय मे आलोक मित्तल को बुलाया गया है।  उपस्थिति ने राजनीतिक और प्रशासनिक हलचल बढ़ा दी है सूत्रों के अनुसार उन्हें प्रदेश का कार्यवाहक DGP बनाने की संभावना जताई जा रही है।

आलोक मित्तल 1993 बैच के IPS अधिकारी हैं और वर्तमान में हरियाणा पुलिस में ADGP के पद पर कार्यरत हैं। उनके नाम के साथ यह चर्चा राज्य में DGP शत्रुजीत कपूर की छुट्टी और पदांतरण से जोड़कर की जा रही है।

इस बीच, पंजाब के दिवंगत आईपीएस की आईएएस पत्‍नी  से मिलने पहुंचे।  मुख्यमंत्री भगवंत मान ने  बयान दिया कि अफसरों  से मतभेद होना कोई नई बात नहीं है, लेकिन वह इसे समझदारी से सुलझा लेते हैं। साथ ही उन्होंने दलित समाज को टारगेट किए जाने की चिंता भी जताई।

राजनीतिक और पुलिस अफसरों के बीच यह घटनाक्रम इस समय राज्य के प्रशासनिक तंत्र और सुरक्षा व्यवस्था पर असर डाल सकता है।

शनिवार दोपहर चंडीगढ़ PGI की मॉर्च्युरी में डॉक्टर्स, फोरेंसिक एक्सपर्ट्स और वीडियोग्राफी टीम मौजूद रही, लेकिन परिवार की ओर से कोई सदस्य पोस्टमॉर्टम के लिए नहीं पहुंचा। चंडीगढ़ की SSP कंवरदीप कौर ने कहा कि परिवार की सहमति के बिना पोस्टमॉर्टम नहीं किया जाएगा।

इस बीच मुख्यमंत्री नायब सैनी ने 17 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हरियाणा दौरे को लेकर बुलाई गई कैबिनेट मीटिंग स्थगित कर दी और मंत्रियों के साथ इस केस पर आपात बैठक बुलाई। इस बैठक में DGP शत्रुजीत कपूर को छुट्टी पर भेजने का प्रस्ताव रखा गया।

सरकारी सूत्रों के अनुसार, इस प्रस्ताव पर कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी और कृष्णलाल पंवार, IPS की पत्नी IAS अमनीत पी. कुमार और उनके परिवार से मुलाकात करेंगे। इस मुलाकात में सीएम के CPS राजेश खुल्लर, प्रधान सचिव, और गृह सचिव सुमिता मिश्रा भी मौजूद रहेंगे। यदि परिवार सहमत होता है, तो पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा।

इस बीच रोहतक के SP नरेंद्र बिजारणिया को पद से हटा दिया गया है और उनकी जगह IPS सुरेंद्र सिंह भौरिया को नया SP नियुक्त किया गया है। बिजारणिया को फिलहाल कोई नई पोस्टिंग नहीं दी गई है।

राजनीतिक स्तर पर भी मामले ने तूल पकड़ लिया है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज IAS अमनीत कुमार से मिलने पहुंचे। वहीं कांग्रेस ने राज्यभर के जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन शुरू कर दिया है और आरोपी अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है।

सीएम नायब सैनी ने बयान जारी कर कहा कि, “दोषी चाहे कितना भी बड़ा हो, बख्शा नहीं जाएगा। अगर किसी को परेशान किया गया है तो सरकार उसे नहीं छोड़ेगी।”

सूत्रों के मुताबिक, सरकार पोस्टमॉर्टम के बाद DGP कपूर को हटाने पर विचार कर रही है। अगर ऐसा होता है, तो आलोक मित्तल, ओपी सिंह और अरशिंद्र सिंह चावला DGP की रेस में बताए जा रहे हैं।

पूरन कुमार के परिवार और अनुसूचित समाज ने 31 मेंबरी कमेटी बनाई है, जिसने घोषणा की है कि रविवार (12 अक्टूबर) को दोपहर 2 बजे चंडीगढ़ सेक्टर-20 के गुरु रविदास गुरुद्वारे में महापंचायत होगी।

चंडीगढ़ DGP सागर प्रीत हुड्डा, IG पुष्पेंद्र कुमार और SSP कंवरदीप कौर भी परिवार को मनाने के लिए उनके सरकारी आवास पहुंचे, लेकिन परिवार अपने फैसले पर अडिग है।

पूरन कुमार की मौत के बाद पूरे प्रदेश में कानून व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं और यह मामला अब एक राजनीतिक तूफान का रूप लेता जा रहा है।