हथवाला में संघ की 100वीं वर्षगांठ पर धूमधाम से विजयदशमी उत्सव

हथवाला गांव में राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ की स्थापना की 100वीं वर्षगांठ पर विजयदशमी उत्सव धूमधाम से मनाया गया, जिसमें शस्त्र पूजन, पथ संचलन और सामाजिक प्रबुद्धजनों की भागीदारी रही

हथवाला में संघ की 100वीं वर्षगांठ पर धूमधाम से विजयदशमी उत्सव

हथवाला गांव में संघ की 100वीं वर्षगांठ पर विजयदशमी उत्सव
75 स्वयंसेवक और 82 सामाजिक प्रबुद्धजन एवं मातृशक्ति की भागीदारी
शस्त्र पूजन और देशभक्ति गीतों के साथ पथ संचलन


समालखा, अशोक शर्मा


गांव हथवाला में राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ की स्थापना की 100वीं वर्षगांठ और विजयदशमी उत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया। इस आयोजन में हथवाला मण्डल के 6 गांवबिलासपुर, व्यवाला, कारकौली गढ़, राक्सेश, सिंभलगढ़, बुढ़नपुर — के लोग शामिल हुए। कार्यक्रम में 75 स्वयंसेवक पूर्ण गणवेश में उपस्थित थे, वहीं 82 सामाजिक प्रबुद्धजन और मातृशक्ति ने भी उत्सव में भाग लेकर कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई।

उत्सव का शुभारंभ शस्त्र पूजन के साथ किया गया, जिसके बाद मुख्य वक्ता जितेंद्र ने अपने उद्बोधन में समाज में आवश्यक परिवर्तन, जैसे सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी उत्पादों का प्रयोग और नागरिक शिष्टाचार पर जोर दिया। उन्होंने संघ की सौ वर्षों की गौरवमयी यात्रा और उसकी समाज सेवा में भूमिका का विस्तारपूर्वक वर्णन किया।

उद्बोधन के उपरांत स्वयंसेवकों ने हथवाला गांव की गलियों में देशभक्ति गीतों के साथ पथ संचलन किया, जिससे गांव में राष्ट्रीय जागरूकता और उत्साह का माहौल पैदा हुआ। कार्यक्रम में मुख्य शिक्षक हर्षित आर्य, खंड शारीरिक प्रमुख रवि आर्य, मण्डल कार्यवाह अशोक, बौद्धिक प्रमुख रविकांत भारतीय सहित समाज के कुलदीप जांगडा, रविकांत शर्मा, संजय मा. राजू पंजाबी, ब्रिजेश त्यागी, संदीप शर्मा, डॉ. मोहन, पवन सैनी, डॉ. सतबीर और अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

इस कार्यक्रम ने स्थानीय युवाओं और समाज के सभी वर्गों को संघ की विचारधारा, सेवा भावना और देशभक्ति के मूल्यों से जोड़ने का कार्य किया।