ईरान में अमेरिकी हमले की संभावना के बीच इजराइल में बढ़ी टेंशन, भारत ने अपने नागरिकों को किया अलर्ट, हेल्पलाइन नंबर जारी
ईरान-अमेरिका तनाव के बीच इजराइल में भारतीय दूतावास ने एडवाइजरी जारी की। भारतीय नागरिकों को सतर्क रहने, सुरक्षा निर्देश मानने और गैर-जरूरी यात्रा से बचने की सलाह।
➤ ईरान-अमेरिका तनाव के बीच इजराइल में अलर्ट
➤ भारतीय दूतावास ने नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की
➤ गैर-जरूरी यात्रा से बचने और सुरक्षा निर्देश मानने की अपील
ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते टकराव के चलते पश्चिम एशिया में हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं। इस आशंका के बीच कि स्थिति युद्ध में बदल सकती है और इसका असर इजराइल पर भी पड़ सकता है, इजराइल स्थित भारतीय दूतावास ने वहां रह रहे भारतीय नागरिकों के लिए अहम एडवाइजरी जारी की है। दूतावास ने सभी भारतीयों को बेहद सतर्क रहने की सलाह दी है।
इजराइल में भारतीय दूतावास ने एडवाइजरी जारी की। क्षेत्र में मौजूदा हालात को देखते हुए, इज़राइल में मौजूद सभी भारतीय नागरिकों को सलाह दी जाती है कि वे सतर्क रहें और इज़राइली अधिकारियों और होम फ्रंट कमांड द्वारा जारी सुरक्षा दिशानिर्देशों और प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करें। (https://oref.org.il/eng) 2. भारतीय नागरिकों को इज़राइल की सभी गैर-ज़रूरी यात्राओं से बचने की भी सलाह दी जाती है। 3. किसी भी इमरजेंसी की स्थिति में, भारतीय नागरिक भारतीय दूतावास की 24x7 हेल्पलाइन पर संपर्क कर सकते हैं: टेलीफ़ोन: +972-54-7520711; +972-54-3278392 ई-मेल: cons1.telaviv@mea.gov.in
भारतीय दूतावास ने स्पष्ट किया है कि मौजूदा हालात को देखते हुए सभी भारतीय नागरिकों को इजराइली अधिकारियों और होम फ्रंट कमांड की ओर से जारी किए गए सुरक्षा दिशानिर्देशों और प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करना चाहिए। किसी भी तरह की लापरवाही से बचने और स्थानीय प्रशासन के निर्देशों पर नजर बनाए रखने को कहा गया है।
दूतावास ने यह भी कहा है कि भारतीय नागरिक फिलहाल गैर-जरूरी यात्राओं से पूरी तरह बचें। यदि अत्यंत आवश्यक कारण न हो, तो इजराइल की यात्रा को स्थगित करने की सलाह दी गई है। इसका उद्देश्य नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।
आपात स्थिति में सहायता के लिए भारतीय दूतावास ने 24x7 हेल्पलाइन नंबर और ई-मेल आईडी भी साझा की है, ताकि जरूरत पड़ने पर भारतीय नागरिक तुरंत संपर्क कर सकें। दूतावास लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है और जरूरत पड़ने पर आगे की सूचना भी जारी की जाएगी।
Akhil Mahajan