हरियाणा के दामाद बनेंगे कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय, 5 दिसंबर को जयपुर में होगी शादी

कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय हरियाणा के दामाद बनने जा रहे हैं। वे 5 दिसंबर को जयपुर के ताज आमेर में हरियाणा की शिप्रा से शादी करेंगे। आज वृंदावन में घुड़चड़ी निकली।

हरियाणा के दामाद बनेंगे कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय, 5 दिसंबर को जयपुर में होगी शादी


➤ कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय हरियाणा के दामाद बनने जा रहे हैं
➤ 5 दिसंबर को जयपुर के ताज आमेर होटल में होगी शादी
➤ हरियाणा की बेटी शिप्रा से लेंगे सात फेरे, आज वृंदावन में निकली घुड़चड़ी



मथुरा/वृंदावन। देशभर में अपनी कथा और भक्ति पाठ के लिए प्रसिद्ध कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय महाराज अब हरियाणा के दामाद बनने जा रहे हैं। इंद्रेश उपाध्याय की शादी 5 दिसंबर को जयपुर में होगी, जहां वे हरियाणा की शिप्रा के साथ सात फेरे लेंगे।

जानकारी के अनुसार, शिप्रा के पिता पूर्व डीएसपी हैं और फिलहाल परिवार सहित अमृतसर में रहते हैं। बताया जाता है कि इंद्रेश और शिप्रा की मुलाकात एक कथा कार्यक्रम के दौरान हुई थी, जिसके बाद परिवारों की सहमति से विवाह का निर्णय लिया गया।

शादी से पहले आज वृंदावन से घुड़चड़ी निकाली गई, जिसमें बैंड-बाजा, हाथी और घोड़ी की सवारी के साथ इंद्रेश महाराज निकले। बारात के स्वागत में माहौल उत्साहपूर्ण रहा और देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। सोशल मीडिया पर घुड़चड़ी का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

शादी 5 दिसंबर को जयपुर के होटल ताज आमेर में आयोजित होगी। फेरे सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक वैदिक रीति-रिवाजों से होंगे। विवाह में देशभर से संत-महंत और कई प्रसिद्ध हस्तियां पहुंचेंगी।

कार्यक्रम में बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री, राजेंद्र दास महाराज, पुंडरीक गोस्वामी, देवकीनंदन ठाकुर और बॉलीवुड सिंगर बी प्राक समेत कई बड़ी हस्तियों को निमंत्रण दिया गया है।

विवाह निमंत्रण के साथ वृंदावन के प्रमुख मंदिरों का प्रसाद भी भेजा गया है, जिसमें राधारमणजी का मिश्री-इलायची प्रसाद, तुलसी, और विभिन्न मंदिरों के लड्डू शामिल हैं।