इंस्टाग्राम से हुई दोस्ती फिर हुई शादी और अचानक एक महीना बाद पति ने दे दी जान

पानीपत के इसराना में इंस्टाग्राम से शुरू हुई दोस्ती से शादी, फिर पति ने पत्नी की बेवफाई से आहत होकर खुदकुशी कर ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

इंस्टाग्राम से हुई दोस्ती फिर हुई शादी और अचानक एक महीना बाद पति ने दे दी जान

इंस्टाग्राम दोस्ती से हुई शादी, एक महीने बाद पति ने दी जान
पत्नी की बेवफाई से आहत होकर युवक ने उठाया खौफनाक कदम
पानीपत के इसराना में हुई घटना, पुलिस जांच में जुटी


हरियाणा के पानीपत जिले के इसराना इलाके से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। उत्तर प्रदेश का 21 वर्षीय युवक, जो पेशे से बार्बर था, ने अपनी शादी के महज एक महीने बाद ही खुदकुशी कर ली। परिवार का आरोप है कि युवक ने यह खौफनाक कदम अपनी पत्नी की बेवफाई से आहत होकर उठाया।

जानकारी के मुताबिक युवक की लगभग इंस्टाग्राम पर एक लड़की से दोस्ती हुई थी। दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदली और फिर दोनों ने शादी कर ली। शादी के बाद दंपती पानीपत के इसराना कस्बे में किराए के कमरे में रहने लगे। अभी शादी को हुए एक माह ही बीता था कि पति ने आत्‍महत्‍या जैसा खौफनाक कदम उठा लिया। 

परिजनों का आरोप है कि शादी के बाद पत्नी पड़ोस के कुछ युवकों से मोबाइल फोन पर बातचीत करने लगी थी। युवक ने एक दिन पत्नी को इसी दौरान रंगे हाथ पकड़ लिया। इसी बात को लेकर पति-पत्नी में विवाद हुआ और युवक गहरे सदमे में चला गया। परिजनों के अनुसार, पत्नी की बेवफाई से आहत होकर युवक ने खुदकुशी कर ली।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और पत्नी तथा अन्य लोगों से पूछताछ कर रही है।

इस घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है। एक ओर इंस्टाग्राम से शुरू हुई दोस्ती का अंत शादी और फिर आत्महत्या में बदल गया, वहीं दूसरी ओर परिवार गहरे शोक में है।