कंगना ने किस कर काटे इस को एक्टर के होंठ ! एक्ट्रेस बोलीं- गंदी कल्पनाएं फैला रही हैं
कंगना रनोट और वीर दास ने रिवॉल्वर रानी की शूटिंग से जुड़े वायरल किसिंग सीन के दावे को झूठा बताया। दोनों ने कहा कि फिल्म के सेट पर कोई विवाद नहीं हुआ।
➤ वीर दास ने किसिंग सीन से जुड़े वायरल दावे को पूरी तरह झूठा बताया
➤ कंगना रनोट ने जर्नलिस्ट के आरोपों पर कड़ी नाराजगी जताई
➤ दोनों कलाकारों ने कहा- फिल्म की शूटिंग के दौरान कोई विवाद नहीं हुआ
फिल्म 'रिवॉल्वर रानी' की शूटिंग के दौरान कंगना रनोट और वीर दास से जुड़ा एक पुराना दावा सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। एक पॉडकास्ट में जर्नलिस्ट सिमी चंडोक ने आरोप लगाया कि किसिंग सीन की शूटिंग के दौरान कंगना ने वीर दास के होंठ काट दिए थे और यह घटना उनके लिए आज तक एक बड़ा सदमा बनी हुई है। वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर इस दावे को लेकर बहस शुरू हो गई।
वायरल वीडियो के बाद कई यूजर्स ने वीर दास से प्रतिक्रिया मांगी। इसके जवाब में वीर दास ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर स्पष्ट किया कि यह पूरी कहानी काल्पनिक है। उन्होंने लिखा कि फिल्म की शूटिंग के दौरान कंगना रनोट पूरी तरह प्रोफेशनल थीं और उनके बीच कभी किसी तरह का विवाद या परेशानी नहीं हुई।
वीर दास ने अपने बयान में कहा कि आज भी वह कंगना को एक बेहद प्रतिभाशाली कलाकार मानते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि उनके बारे में इस तरह की झूठी कहानियां फैलाना गलत है। हालांकि उन्होंने यह भी याद दिलाया कि कुछ वर्षों बाद कंगना ने उनकी कॉमेडी को लेकर उन्हें 'आतंकवादी' कहा था, लेकिन फिल्म के सेट पर दोनों के बीच कोई विवाद नहीं हुआ था।
वहीं, कंगना रनोट ने भी इस दावे पर तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने वीर दास की पोस्ट पर जवाब देते हुए लिखा कि यह महिला आखिर कौन है, जो दोनों का नाम इस्तेमाल कर अपनी गंदी और डरावनी कल्पनाओं को सच बताने की कोशिश कर रही है। कंगना ने कहा कि कभी उनके बारे में खून पीने जैसी बातें कही जाती हैं और कभी दावा किया जाता है कि वीर दास आज भी उस घटना से सदमे में हैं, जबकि ऐसी बातें पूरी तरह बेबुनियाद हैं।
दरअसल, यह विवाद सिद्धार्थ कानन के पॉडकास्ट में दिए गए एक बयान के बाद शुरू हुआ। पॉडकास्ट में जर्नलिस्ट सिमी चंडोक ने दावा किया था कि 'रिवॉल्वर रानी' की शूटिंग के दौरान किसिंग सीन खत्म होने के बाद भी कंगना नहीं रुकीं और वीर दास के होंठ काट दिए, जिससे उनके होंठ से खून निकल आया। हालांकि इस दावे के समर्थन में कोई साक्ष्य सामने नहीं आया है।
गौरतलब है कि कंगना रनोट और वीर दास के बीच पहले भी सार्वजनिक विवाद हो चुका है। वीर दास के चर्चित वीडियो 'आई कम फ्रॉम टू इंडिया' पर कंगना ने उनकी कड़ी आलोचना करते हुए उन्हें 'आतंकवादी' तक कहा था। उस समय वीर दास ने भी अपने बयान पर सफाई दी थी। अब इस नए विवाद में दोनों कलाकारों ने एक साथ वायरल दावे को झूठा बताते हुए उसे खारिज कर दिया है।
Akhil Mahajan