Video: ₹60 हजार रिश्वत लेते महिला SDM समेत तीन आरोपी गिरफ्तार
ACB ने महिला SDM समेत तीन लोगों को ₹60 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार किया। ट्रैप कार्रवाई में ₹4 लाख नकद भी बरामद हुए, जांच जारी है।
➤ ₹60 हजार रिश्वत लेते महिला SDM समेत तीन आरोपी गिरफ्तार
➤ जमीन बंटवारे के मामले में मांगी गई थी घूस
➤ ACB ट्रैप में रंगे हाथ पकड़े गए, ₹4 लाख अतिरिक्त नकदी बरामद
एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक महिला एसडीएम काजल मीणा सहित तीन लोगों को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई ने प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मचा दिया है।
जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला जमीन के बंटवारे से जुड़ा हुआ है। शिकायतकर्ता से काम करवाने के एवज में ₹60,000 की रिश्वत मांगी गई थी। शिकायत मिलने के बाद ACB टीम ने योजना बनाकर ट्रैप ऑपरेशन किया और तीनों आरोपियों को उनके ही कार्यालय में पकड़ लिया।
गिरफ्तार आरोपियों में महिला एसडीएम काजल मीणा, उनके रीडर दिनेश कुमार सैनी और यूडीसी प्रवीण धाकड़ शामिल हैं। टीम ने मौके से रिश्वत की रकम के साथ-साथ करीब ₹4 लाख नकद भी बरामद किए हैं, जिसकी जांच की जा रही है कि यह रकम किस स्रोत से आई।
ACB अधिकारियों के अनुसार, मामले में आगे की पूछताछ और जांच जारी है। यह भी खंगाला जा रहा है कि कहीं इस नेटवर्क में अन्य अधिकारी या कर्मचारी भी शामिल तो नहीं हैं।
इस कार्रवाई के बाद प्रशासनिक व्यवस्था और पारदर्शिता को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। cबता दें कि यह मामला राजस्थान के करौली जिले के नादौती का है।
Akhil Mahajan