हरियाणा के विधायक की गाड़ी को नशेड़ियों ने मारी टक्कर, भागते हुए सिक्‍योरिटी और चालक ने मारी टक्‍कर

करनाल में विधायक जगमोहन आनंद की गाड़ी को नशे में धुत्त युवकों ने टक्कर मारी। सिक्योरिटी ने आरोपियों को पकड़ा। बड़ा हादसा टला, पुलिस ने दोनों का मेडिकल करवाया।

हरियाणा के विधायक की गाड़ी को नशेड़ियों ने मारी टक्कर,  भागते हुए सिक्‍योरिटी और चालक ने मारी टक्‍कर

• करनाल में विधायक जगमोहन आनंद की गाड़ी को नशे में धुत् दो युवकों ने मारी टक्कर
• भागने की कोशिश, पर सिक्योरिटी व ड्राइवर ने दबोचा
गनीमत—कोई जानी नुकसान नहीं, दोनों आरोपी पुलिस हिरासत में



करनाल में शुक्रवार देर रात बड़ा हादसा होते-होते बच गया। करनाल विधानसभा से भाजपा विधायक जगमोहन आनंद की गाड़ी को नशे में धुत्त दो युवकों ने अपनी तेज रफ्तार कार से टक्कर मार दी। दुर्घटना के समय विधायक एक शादी समारोह में शामिल होकर वैकेंट हाल से बाहर निकले ही थे। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों गाड़ियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। गनीमत रही कि किसी को चोट नहीं आई।

हादसे के बाद मौके पर मौजूद विधायक जगमोहन आंनद।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक नशे की हालत में थे और उनमें से एक सनरूफ से बाहर निकला हुआ था। हादसे के तुरंत बाद दोनों ने भागने की कोशिश की, लेकिन विधायक की सुरक्षा टीम ने उन्हें पकड़ लिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को हिरासत में ले लिया।

नशे में धुत इन आरोपियों ने मारी गाड़ी में टक्कर।

विधायक जगमोहन आनंद ने बताया कि उनकी गाड़ी के सामने शर्मा नामक व्यक्ति की कार थी। पहले आरोपी कार ने शर्मा की गाड़ी को टक्कर मारी और फिर वह गाड़ी उनकी गाड़ी से भिड़ गई। विधायक ने कहा कि यह हादसा एक बड़े हादसे का रूप ले सकता था क्योंकि बारात कुछ ही सेकेंड पहले वैकेंट हाल के अंदर गई थी। यदि गाड़ी भीड़ में घुसती, तो कई लोगों की जान जा सकती थी।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार युवकों में एक पानीपत के गांव बलाना का 28 वर्षीय दीपक पुत्र धर्मबीर है, जो गाड़ी चला रहा था, जबकि दूसरा करनाल के गांव चिड़ाव का 30 वर्षीय विशाल पुत्र कमल सिंह है, जो सनरूफ से बाहर निकला हुआ था। दोनों का मेडिकल करवाया गया है और आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।