अस्थि विसर्जन के लिए जा रहे परिवार की कार ट्रक से टकराई , हरियाणा के छह लोगों की मौत

Karnal accident, Muzaffarnagar road accident, Haridwar, Uttar Pradesh, Truck collision

अस्थि विसर्जन के लिए जा रहे परिवार की कार ट्रक से टकराई , हरियाणा के छह लोगों की मौत

➤ करनाल के छह लोगों की मुजफ्फरनगर सड़क हादसे में मौत
➤ अस्थि विसर्जन के लिए हरिद्वार जा रहे थे सभी यात्री
➤ कार और ट्रक की टक्कर में एक गंभीर घायल अस्पताल में भर्ती


उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। हरियाणा के करनाल जिले के छह लोगों की मौत इस हादसे में हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि सभी लोग अस्थि विसर्जन के लिए हरिद्वार जा रहे थे।

टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह से डैमेज हो गया। कार को काटकर अंदर से शवों को निकाला गया।

हादसा पानीपत-खटीमा मार्ग पर उस समय हुआ जब उनकी कार सामने से आ रहे ट्रक से जोरदार टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और भीतर बैठे लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और किसी तरह गाड़ी में फंसे लोगों को बाहर निकाला।

पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए मॉर्च्युरी भिजवा दिया।

ग्रामीणों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। वहीं गंभीर घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे की खबर जैसे ही करनाल पहुंची, परिजनों में कोहराम मच गया। मृतकों के परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल है।

इसी कार से कार सवार अस्थि लेकर हरिद्वार जा रहे थे। कार का पिछला हिस्सा पूरी तरह सुरक्षित है।