अरे ये क्या! बर्फ में इस रीलर ने उतार दिए कपड़े, देव भूमि हिमाचल में मचा बवाल, मंत्री बोले....

मनाली बताकर महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। बर्फ के बीच रील को लेकर देव संस्कृति और गरिमा पर सवाल उठे हैं, मंत्री ने सख्त कार्रवाई की बात कही है।

अरे ये क्या! बर्फ में इस रीलर ने उतार दिए कपड़े,  देव भूमि हिमाचल में मचा बवाल, मंत्री बोले....
  • बर्फ के बीच कपड़े उतारकर रील, सोशल मीडिया पर मचा बवाल
  • मनाली बताकर पोस्ट किया गया वीडियो, लोग बोले संस्कृति पर चोट
  • मंत्री बोले, रील के नाम पर अश्लीलता बर्दाश्त नहीं


हिमाचल की बर्फीली वादियां आमतौर पर सुकून देती हैं, लेकिन इस बार वही बर्फ सोशल मीडिया पर आग बन गई। वजह बना एक महिला का वायरल वीडियो, जिसे मशहूर पर्यटन स्थल मनाली का बताकर पोस्ट किया गया है। वीडियो सामने आते ही लोग हैरान रह गए और देखते ही देखते इंटरनेट पर बवाल मच गया

वीडियो में महिला बर्फ के बीच रील बनाती नजर आती है। पहले वह साड़ी में दिखती है और फिर कुछ ही पलों में छोटे कपड़ों में वीडियो रिकॉर्ड करती दिखाई देती है। ठंड, बर्फ और रील के इस कॉम्बिनेशन ने लोगों को चौंका दिया। कई यूजर्स ने इसे देव संस्कृति और हिमाचल की गरिमा के खिलाफ बताया, तो कुछ ने इसे महिला की निजी आज़ादी से जोड़कर समर्थन भी किया।

जानकारी के मुताबिक यह वीडियो महिला ने 6 दिसंबर 2025 को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपलोड किया था, लेकिन असली हंगामा पिछले पांच से छह दिनों में शुरू हुआ, जब यह तेजी से वायरल होने लगा।

मामला बढ़ता देख राजनीति भी गर्मा गई। लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने इस तरह के वीडियो पर सख्त नाराजगी जताई। उन्होंने साफ कहा कि रील और व्यूज के नाम पर अश्लीलता फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। मंत्री के बयान के बाद बहस और तेज हो गई।

वीडियो पोस्ट करने वाली महिला का इंस्टाग्राम अकाउंट “मेघारानी-2556” नाम से बताया जा रहा है। इस अकाउंट पर 45.5 हजार फॉलोअर्स हैं और अब तक 236 पोस्ट डाली जा चुकी हैं। इसी अकाउंट से मनाली लोकेशन का जिक्र करते हुए दो वीडियो शेयर किए गए हैं।

इनमें से एक वीडियो 9 सेकेंड का है, जिसने सबसे ज्यादा हंगामा खड़ा किया। इस वीडियो को अब तक 80.7 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है। वहीं दूसरा वीडियो 27 सेकेंड का है, जिसमें महिला चट्टान पर चढ़कर साड़ी लहराती दिख रही है और उस पर ‘मनाली की गर्मी’ लिखा गया है।

फिलहाल महिला की पहचान सामने नहीं आ पाई है। इंस्टाग्राम प्रोफाइल में केवल इंडिया लिखा है। अकाउंट पर मौजूद अन्य वीडियो गाजियाबाद, गुरुग्राम और जैसलमेर जैसे शहरों के बताए जा रहे हैं। अभी तक प्रशासन की ओर से किसी आधिकारिक जांच या कार्रवाई की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन सोशल मीडिया पर बहस थमने का नाम नहीं ले रही।