7 दिन में चांदी ₹24,801 महंगी, सोना भी ₹12,061 उछला,जानें आज का भाव
सोना और चांदी की कीमतों में सात कारोबारी दिनों में जोरदार तेजी आई। चांदी ₹24,801 और सोना ₹12,061 महंगा हुआ, जानें MCX के नए भाव।
7 दिन में चांदी ₹24,801 महंगी, तेजी से बढ़े दाम
➤ सोना भी ₹12,061 प्रति 10 ग्राम उछला
➤ MCX पर सोना ₹1,55,437 और चांदी ₹2,41,999 प्रति किलो पहुंची
सोना-चांदी की कीमतों में अगस्त के शुरुआती सात कारोबारी दिनों में जोरदार तेजी देखने को मिली है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर चांदी के भाव में करीब 24,800 रुपये प्रति किलोग्राम का उछाल आया है। वहीं सोने की कीमत भी 12 हजार रुपये से ज्यादा बढ़ गई है।
सोना-चांदी खरीदने या इनमें निवेश की योजना बना रहे लोगों के लिए हालिया तेजी महत्वपूर्ण है। 11 अगस्त 2026 को कारोबार खुलते ही दोनों कीमती धातुओं में जोरदार उछाल देखने को मिला।
7 दिन में चांदी ₹24,801 महंगी
चांदी की कीमत में इस महीने तेजी सबसे ज्यादा नजर आ रही है। 31 जुलाई को MCX पर चांदी का भाव 2,17,198 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ था।
11 अगस्त को कारोबार खुलते ही चांदी 2,41,999 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई। यानी सात कारोबारी दिनों में इसकी कीमत 24,801 रुपये प्रति किलोग्राम बढ़ गई।
इससे पहले कारोबारी दिन 4 सितंबर एक्सपायरी वाली चांदी 2,36,967 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। मंगलवार को बाजार खुलते ही इसमें 5,032 रुपये का उछाल आया और भाव 2.41 लाख रुपये के पार पहुंच गया।
रिकॉर्ड हाई से अभी भी काफी नीचे
हालिया तेजी के बावजूद चांदी अपने पुराने लाइफ टाइम हाई से काफी नीचे कारोबार कर रही है। 29 जनवरी को MCX पर चांदी ने 4,20,048 रुपये प्रति किलोग्राम का रिकॉर्ड हाई बनाया था।
मंगलवार के शुरुआती भाव के मुकाबले चांदी अभी भी अपने रिकॉर्ड स्तर से 1,78,049 रुपये नीचे है।
सोना भी ₹12 हजार से ज्यादा चढ़ा
चांदी के साथ सोने की कीमत में भी तेजी जारी है। सोमवार को MCX पर 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 1,53,099 रुपये पर बंद हुआ था।
मंगलवार को बाजार खुलते ही सोने का भाव बढ़कर 1,55,437 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गया। यानी शुरुआती कारोबार में ही सोना 2,338 रुपये महंगा हो गया।
31 जुलाई से अब तक इतना बढ़ा सोना
31 जुलाई को MCX पर सोने की क्लोजिंग कीमत 1,43,376 रुपये प्रति 10 ग्राम थी। इसकी तुलना 11 अगस्त के शुरुआती भाव 1,55,437 रुपये से करें तो सात कारोबारी दिनों में सोना 12,061 रुपये प्रति 10 ग्राम महंगा हो चुका है।
इस तरह अगस्त की शुरुआत से सोने और चांदी दोनों में निवेशकों की दिलचस्पी और कीमतों में तेजी दिखाई दे रही है।
निवेश से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूरी
सोना और चांदी में कीमतों का उतार-चढ़ाव लगातार बना रहता है। ऐसे में केवल हालिया तेजी देखकर निवेश का फैसला करना उचित नहीं माना जाता।
सोना-चांदी या गोल्ड-सिल्वर ETF में निवेश करने से पहले अपने वित्तीय विशेषज्ञ की सलाह लेने की बात भी रिपोर्ट में कही गई है।
pooja