फूट-फूट कर रोते दिखे सर्वेश, बोल रहे थे- मां, मैं जीना चाहता हूं, लेकिन... SIR वर्क प्रेशर ...
मुरादाबाद में SIR वर्क प्रेशर से परेशान BLO सर्वेश सिंह ने फंदे से जान दे दी। मौत से पहले का भावुक वीडियो वायरल। कहा—‘मां, मैं जीना चाहता हूं, लेकिन दबाव बहुत है।’
• आखिरी वीडियो वायरल—‘मां, मैं जीना चाहता हूं, लेकिन दबाव बहुत है’
• परिजनों का आरोप—दबाव बनाने वालों पर कार्रवाई हो
उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में BLO सर्वेश सिंह की आत्महत्या के मामले में नया मोड़ आया है।
30 नवंबर को फंदे से लटककर जान देने वाले सर्वेश सिंह का एक अगरश्रक और भावुक वीडियो अब सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
वीडियो में सर्वेश फूट-फूटकर रोते हुए अपनी मां से बातचीत करते दिखाई देते हैं।
उन्होंने कहा— “SIR के काम का दबाव बहुत ज्यादा है… ना मैं सो पा रहा हूं, ना काम कर पा रहा हूं। मेरी चार बच्चों का ध्यान रखना… मैं जीना चाहता हूं, लेकिन दबाव बहुत है।”
वीडियो में वे बार-बार ‘मां’ कहकर रोते हैं और अपनी मजबूरी का दर्द बयां करते हैं।
सर्वेश ने अपनी मौत से पहले 3 पेज का सुसाइड नोट भी लिखा था, जिसमें उन्होंने SIR वर्क प्रेशर का जिक्र किया।
परिजनों का कहना है कि काम को लेकर लगातार दबाव बनाया जा रहा था, जिसके चलते 43 वर्षीय सर्वेश मानसिक तनाव में आ गए और उन्होंने यह कदम उठा लिया।
परिवार बेहद ग़ुस्से में है और जिन लोगों ने दबाव बनाया, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहा है।
Author1