नीरज चोपड़ा की अगुवाई में टोक्यो फतह करने उतरेगा भारत का दमदार दल

भारत ने टोक्यो वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 के लिए 19 सदस्यीय टीम घोषित कर दी है। इस बार की सबसे बड़ी खासियत – नीरज चोपड़ा की अगुवाई में पहली बार चार भारतीय खिलाड़ी भाला फेंक इवेंट में उतरेंगे।

➤ Neeraj Chopra बने भारतीय दल के अगुआ, Tokyo World Athletics Championships के लिए 19 सदस्यीय टीम घोषित
➤ चार पुरुष भाला फेंक खिलाड़ी पहली बार भारतीय दल का हिस्सा
➤ चोट के चलते Avinash Sable समेत तीन बड़े नाम टीम से बाहर


नई दिल्ली: Athletics Federation of India (AFI) ने रविवार को Tokyo World Athletics Championships 2025 (13 से 21 सितंबर) के लिए 19 सदस्यीय भारतीय दल की घोषणा कर दी है। इस दल की कमान संभालेंगे ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता और मौजूदा विश्व चैंपियन नीरज चोपड़ा

नीरज चोपड़ा को 2023 बुडापेस्ट विश्व चैम्पियनशिप के विजेता होने के नाते वाइल्ड कार्ड मिला है। वह एक बार फिर उसी शहर में उतरेंगे, जहां चार साल पहले उन्होंने भारत को उसका पहला ओलंपिक एथलेटिक्स स्वर्ण पदक दिलाया था। हालांकि, हाल ही में Zurich Diamond League Final में उनका प्रदर्शन थोड़ा फीका रहा और वह 85.01 मीटर की थ्रो के साथ दूसरे स्थान पर रहे। इससे पहले मई में उन्होंने Doha Diamond League में करियर का पहला 90+ मीटर (90.23 मीटर) भाला फेंका था।

इस बार की सबसे बड़ी उपलब्धि यह है कि भारत के पास चार पुरुष भाला फेंक खिलाड़ी होंगे। नीरज के साथ सचिन यादव, रोहित यादव और यशवीर सिंह भी मैदान में उतरेंगे। महिलाओं में 2023 Asian Games चैंपियन अन्नू रानी भारतीय चुनौती का नेतृत्व करेंगी। उन्होंने अगस्त में भुवनेश्वर (Continental Tour Bronze) और चेन्नई (Open Nationals) में खिताब जीते।

पुरुष खिलाड़ियों में लंबी कूद में मुरली श्रीशंकर, 5000 मीटर और 10,000 मीटर में गुलवीर सिंह, ट्रिपल जंप में प्रवीन चित्रवेल, हाई जंप में सर्वेश कुशारे, 200 मीटर में अनिमेष कूजर, 110 मीटर बाधा दौड़ में तेजस शिर्षे, 20 किमी वॉक में सर्विन सेबेस्टियन, और 35 किमी वॉक में राम बाबू व संदीप कुमार शामिल हैं।

महिला एथलीटों में पारुल चौधरी और अंकिता 3000 मीटर स्टीपलचेज़ में, पूजा 800 और 1500 मीटर में, तथा प्रियंका गोस्वामी 35 किमी वॉक में उतरेंगी।

हालांकि, भारत को झटका भी लगा है। अविनाश साबले (ACL सर्जरी के कारण), नंदिनी अगसारा (एल्बो चोट) और अक्षदीप सिंह (मेडिकल कारणों से) इस बार टीम का हिस्सा नहीं होंगे।

टीम के लिए 4 से 9 सितंबर तक टोक्यो में ट्रेनिंग कैंप आयोजित किया जाएगा ताकि खिलाड़ी वहां की परिस्थितियों के साथ खुद को ढाल सकें। 2023 बुडापेस्ट में भारत ने 28 खिलाड़ियों को उतारा था, लेकिन इस बार चोटों और क्वालिफिकेशन में असफलता की वजह से टीम छोटी है।