हरियाणा में गो तस्करों और पुलिस में मुठभेड़, सरेराह चली गोलियां, एक गंभीर

नूंह में पुलिस और कथित गो-तस्करों के बीच मुठभेड़ में एक आरोपी घायल हो गया। पुलिस ने एंबुलेंस से गोवंश, देसी कट्टा और कारतूस बरामद किए हैं।

हरियाणा में गो तस्करों और पुलिस में मुठभेड़, सरेराह चली गोलियां, एक गंभीर

• नूंह में पुलिस और गो-तस्करों के बीच मुठभेड़, एक तस्कर घायल

• एंबुलेंस में गोवंश ले जा रहे थे आरोपी, पुलिस पर की फायरिंग

• मौके से देसी कट्टा, कारतूस और गोवंश बरामद, दो आरोपी फरार

हरियाणा के नूंह में मंगलवार सुबह पुलिस और कथित गो-तस्करों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी के पैर में गोली लगी, जबकि उसके दो साथी मौके से फरार हो गए। घायल आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार, अपराध जांच शाखा नूंह को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ लोग वाहन में गोवंश भरकर ले जा रहे हैं। सूचना के आधार पर उप-निरीक्षक महेंद्र सिंह के नेतृत्व में टीम ने नूंह-उटावड़ रोड पर जयसिंहपुर गांव के पास नाकाबंदी की।

पुलिस ने संदिग्ध वाहन को रोकने का प्रयास किया, लेकिन आरोपियों ने गाड़ी तेज रफ्तार में भगाने की कोशिश की। इसके बाद पुलिस टीम ने पीछा शुरू किया।

पुलिस के मुताबिक पीछा करने के दौरान आरोपियों ने पुलिस

 टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में हमास खान निवासी उटावड़ घायल हो गया। गोली उसके पैर में लगी, जिसके बाद उसे इलाज के लिए नल्हड़ मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।

पुलिस ने मौके से एक देसी कट्टा, तीन खाली खोल और दस जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। इसके अलावा एक ईको कार और चार गोवंश को भी कब्जे में लिया गया है।

वारदात स्थल पर पड़ा देसी कट्‌टा।

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी एंबुलेंस के जरिए गोवंश को ले जा रहे थे। मौके से मिली तस्वीरों में एंबुलेंस के अंदर गोवंश को भरा हुआ देखा गया।

घटना के दौरान आरोपियों के भागने की तस्वीरें आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में भी कैद हुई हैं। नूंह सदर थाना पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है।

एंबुलेंस में गाय को कुछ इस तरह से भरा गया था।

पुलिस ने गो-तस्करी, अवैध हथियार रखने और पुलिस पर जानलेवा हमला करने सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।