नूंह में KMP एक्सप्रेसवे पर बड़ा सड़क हादसा, यूपी पुलिस के 5 जवानों की मौत

हरियाणा के नूंह में KMP एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक सड़क हादसे में उत्तर प्रदेश पुलिस के 5 जवानों की मौत हो गई। स्कॉर्पियो ओवरटेक करते समय दूसरी गाड़ी से टकरा गई। सभी जवान जालौन में तैनात बताए जा रहे हैं।

नूंह में KMP एक्सप्रेसवे पर बड़ा सड़क हादसा, यूपी पुलिस के 5 जवानों की मौत

■ नूंह में KMP एक्सप्रेसवे पर बड़ा सड़क हादसा, यूपी पुलिस के 5 जवानों की मौत

■ स्कॉर्पियो ओवरटेक करते समय दूसरी गाड़ी से टकराई, शव गाड़ी में फंसे

■ सभी मृतक पुलिसकर्मी उत्तर प्रदेश के जालौन में तैनात थे


हरियाणा के नूंह जिले में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में उत्तर प्रदेश पुलिस के 5 जवानों की मौत हो गई। हादसा कुंडली-मानेसर-पलवल (KMP) एक्सप्रेसवे पर धुलावट टोल प्लाजा के पास हुआ। सभी पुलिसकर्मी एक स्कॉर्पियो गाड़ी में सवार थे।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, स्कॉर्पियो पलवल की ओर से आ रही थी। इसी दौरान ड्राइवर ने आगे चल रही गाड़ी को ओवरटेक करने की कोशिश की। ओवरटेक करते समय स्कॉर्पियो असंतुलित हो गई और दूसरी गाड़ी से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार पांचों पुलिसकर्मी गंभीर रूप से फंस गए।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और राहत टीम मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद गाड़ी में फंसे शवों को बाहर निकाला गया। इसके बाद एंबुलेंस के जरिए शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेजा गया।

बताया जा रहा है कि सभी मृतक पुलिसकर्मी उत्तर प्रदेश के जालौन जिले में तैनात थे। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि वे किस काम से जा रहे थे और हादसे के समय उनकी यात्रा का उद्देश्य क्या था।

तावड़ू सदर थाना प्रभारी शीशराम ने बताया कि हादसे के बाद एक्सप्रेसवे पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा। पुलिस ने मौके का मुआयना कर जांच शुरू कर दी है।