IAF की प्रेस कॉन्फ्रेंस: ऑपरेशन सिंदूर में F-16 समेत कई पाक जेट तबाह

भारत ने पहलगाम हमले का बदला ऑपरेशन सिंदूर से लिया। भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान के कई एयरबेस और 6-7 फाइटर जेट्स को तबाह किया। एयर चीफ एपी सिंह ने कहा कि पाकिस्तान के दावे सिर्फ मनोहर कहानियां हैं।

IAF की प्रेस कॉन्फ्रेंस: ऑपरेशन सिंदूर में F-16 समेत कई पाक जेट तबाह

➤ भारत ने पहलगाम अटैक का बदला ऑपरेशन सिंदूर से लिया
➤ पाकिस्तान के 6-7 फाइटर जेट्स और एयरबेस ध्वस्त, IAF चीफ का खुलासा
➤ पाकिस्तान के दावे मनोहर कहानियां, एयर चीफ एपी सिंह का बयान


नई दिल्ली: पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान को करारा जवाब देते हुए ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम दिया। इस ऑपरेशन के तहत 7 मई को भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान के कई आतंकी ठिकानों और एयरबेस को ध्वस्त कर दिया। भारत के इस जवाबी हमले के बाद दोनों देशों के बीच तनाव और बढ़ गया और जंग जैसे हालात बन गए।

भारतीय वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पाकिस्तान के दावों की पोल खोल दी। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान यह झूठ फैला रहा है कि उसने भारत के फाइटर जेट्स को गिराया, जबकि इसमें कोई सच्चाई नहीं है। एपी सिंह ने कटाक्ष करते हुए कहा कि "पाकिस्तान के दावे सिर्फ मनोहर कहानियां हैं, जो वह अपनी जनता को दिखाने के लिए करता है।"

एयर चीफ ने बताया कि ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान को भारी नुकसान उठाना पड़ा। इंटेलिजेंस रिपोर्ट के अनुसार, तीन हैंगर और टारमेक को निशाना बनाया गया, जिनमें करीब 6-7 एयरक्राफ्ट (F-16 और J-130 शामिल हो सकते हैं) तबाह हो गए। इसके अलावा पाकिस्तान के 11 एयरबेस को भी नुकसान पहुंचा।

उन्होंने आगे कहा कि वायुसेना लगातार आत्मनिर्भरता की दिशा में काम कर रही है। तेजस मार्क-1ए का ऑर्डर हो चुका है और उसपर काम तेज़ी से चल रहा है। इसके अलावा IMRH, एयर डिफेंस सिस्टम और लॉन्ग रेंज मिसाइल प्रोजेक्ट्स पर काम जारी है। एपी सिंह ने यह भी बताया कि भविष्य की लड़ाई के लिए तीनों सेनाओं के बीच इंटीग्रेशन बेहद जरूरी है और इस पर भी तेजी से काम हो रहा है।