विराट-अनुष्का फिर पहुंचे प्रेमानंदजी की शरण: हाथ थामकर कीचड़ में नंगे पैर चले, एक घंटे तक लिया आशीर्वाद

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने वृंदावन में संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन किए। दोनों बारिश के बीच कीचड़ भरे रास्ते पर नंगे पैर चलते हुए आश्रम पहुंचे और करीब एक घंटे तक वहां रहे।

विराट-अनुष्का फिर पहुंचे प्रेमानंदजी की शरण: हाथ थामकर कीचड़ में नंगे पैर चले, एक घंटे तक लिया आशीर्वाद

सुबह 4 बजे वृंदावन पहुंचे विराट और अनुष्का, चेहरे पर मास्क लगाकर आश्रम में की एंट्री

बारिश के बीच कीचड़ भरे रास्ते पर हाथ थामकर नंगे पैर चलते दिखे दोनों

करीब एक घंटे तक प्रेमानंद महाराज के साथ रहे, फिर गुरु आश्रम में भी पहुंचे


भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा बुधवार तड़के वृंदावन पहुंचे, जहां उन्होंने संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन कर उनका आशीर्वाद लिया। दोनों सुबह करीब 4 बजे यमुना विहार कुंज आश्रम पहुंचे और सादगी भरे अंदाज में नंगे पैर आश्रम में प्रवेश किया।

वृंदावन में विराट और अनुष्का को देखकर फैंस में तस्वीरें खींचने की होड़ मच गई। महाराजजी के शिष्यों और सुरक्षाकर्मियों ने किसी को पास नहीं आने दिया।

बारिश के कारण आश्रम तक जाने वाला रास्ता पूरी तरह कीचड़ से भरा हुआ था। ऐसे में विराट पूरे रास्ते अनुष्का का हाथ थामे नजर आए। दोनों ने चेहरे पर मास्क लगाया हुआ था और बिना किसी औपचारिकता के सीधे आश्रम पहुंचे।

विराट और अनुष्का ने चेहरे पर मास्क लगा रखा था। उन्होंने भक्तों का हाथ जोड़कर अभिवादन किया।

एक घंटे तक आश्रम में रहे

आश्रम पहुंचने पर प्रेमानंद महाराज के शिष्यों ने दोनों का स्वागत किया। विराट और अनुष्का करीब एक घंटे तक आश्रम में रहे। दर्शन और आशीर्वाद लेने के बाद जब दोनों बाहर निकले तो विराट के माथे पर चंदन का तिलक था और उनके हाथ में प्रसाद दिखाई दिया।

विराट और अनुष्का ने माथे पर चंदन का टीका लगा रखा था।

गुरु आश्रम भी पहुंचे

प्रेमानंद महाराज से मुलाकात के बाद दोनों करीब 15 किलोमीटर दूर स्थित हित गोविंद शरण महाराज के आश्रम भी पहुंचे। वहां उन्होंने गुरु के दर्शन किए और आशीर्वाद लिया।

बारिश की वजह से रास्ते में कीचड़ था। इस दौरान विराट अनुष्का का हाथ पकड़कर नंगे पैर चलते नजर आए।

पहले भी कर चुके हैं मुलाकात

यह पहली बार नहीं है जब विराट और अनुष्का प्रेमानंद महाराज से मिलने पहुंचे हों। इससे पहले IPL जीतने के बाद 2 जून को भी दोनों वृंदावन आए थे। उस समय वे करीब दो घंटे तक आश्रम में रहे थे। बाहर निकलते समय विराट के माथे पर चंदन और त्रिपुंड लगा था, जबकि अनुष्का के हाथ में धार्मिक पुस्तक भी दिखाई दी।