देह व्यापार का भंडाफोड़: 10 युवतियों समेत 17 लोग पुलिस की गिरफ्त में

पलवल के होडल में NH-19 पर स्थित दो OYO गेस्ट हाउस में देह व्यापार का भंडाफोड़। पुलिस ने 10 युवतियों समेत 17 आरोपियों को गिरफ्तार किया।

देह व्यापार का भंडाफोड़: 10 युवतियों समेत 17 लोग पुलिस की गिरफ्त में

NH-19 पर दो OYO गेस्ट हाउस में देह व्यापार का भंडाफोड़
10 युवतियों समेत 17 आरोपी गिरफ्तार, संचालक व मकान मालिक भी नामजद
ऑपरेशन हॉटस्पॉट डोमिनेशन के तहत पुलिस की बड़ी कार्रवाई



हरियाणा के पलवल जिले के होडल क्षेत्र में नेशनल हाईवे-19 के पास स्थित दो OYO गेस्ट हाउस में चल रहे अवैध देह व्यापार का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। ऑपरेशन हॉटस्पॉट डोमिनेशन के तहत की गई इस कार्रवाई में पुलिस ने 10 युवतियों सहित कुल 17 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि होडल के बाबरी मोड़ के पास स्थित कुछ गेस्ट हाउसों में अनैतिक गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। इसके बाद जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर डीएसपी होडल के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया।

पुलिस टीम ने महिला पुलिसकर्मियों के साथ फर्जी ग्राहक बनाकर योजनाबद्ध तरीके से दोनों गेस्ट हाउसों में दबिश दी। छापेमारी के दौरान युवक और युवतियां आपत्तिजनक अवस्था में मिले, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

पहले गेस्ट हाउस से 6 युवतियों को पकड़ा गया, जिन्हें ग्राहकों के लिए लाया गया था। साथ ही वहां मौजूद मैनेजर और ऑपरेटर समेत 3 युवक भी गिरफ्तार किए गए। दूसरे गेस्ट हाउस से 5 युवतियों और 3 पुरुषों को काबू किया गया। इस तरह कुल 11 महिलाएं और 6 पुरुष पुलिस की गिरफ्त में आए।

पुलिस ने मौके पर पकड़े गए आरोपियों के साथ-साथ OYO गेस्ट हाउस संचालकों और मकान मालिकों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है। सभी पर Immoral Traffic (Prevention) Act की संबंधित धाराओं के तहत थाना होडल में केस दर्ज कर लिया गया है।

डीएसपी अनिल कुमार ने कहा कि इस तरह की अवैध गतिविधियों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए आगे भी सख्त अभियान जारी रहेगा।