पानीपत में दो भाइयों ने दोस्त के साथ पहले किया कुकर्म, फिर पेट्रोल डालकर लगाई आग
पानीपत के सनौली क्षेत्र में दो भाइयों पर दोस्त से कुकर्म और पेट्रोल डालकर आग लगाने का आरोप। युवक 50 प्रतिशत झुलसा, अस्पताल में भर्ती, आरोपी फरार।
➤ दो सगे भाइयों पर दोस्त से कुकर्म का आरोप
➤ पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की कोशिश, युवक 50 प्रतिशत झुलसा
➤ चीख-पुकार पर पहुंचे परिजन, चाचा के हाथ भी झुलसे
पानीपत जिले के सनौली थाना क्षेत्र के एक गांव में दो सगे भाइयों ने अपने ही दोस्त के साथ कुकर्म करने का आरोप सामने आया है। आरोप है कि घटना के बाद दोनों ने युवक को जान से मारने की धमकी दी और किसी को बताने पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी।
आरोपियों को आशंका थी कि युवक इस घटना की जानकारी किसी को दे सकता है। इसी डर में उन्होंने युवक पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। अचानक लगी आग से युवक बुरी तरह घिर गया और चीख-पुकार करने लगा।
युवक की आवाज सुनकर उसके चाचा और बहन मौके पर पहुंचे। परिजनों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक युवक करीब 50 प्रतिशत तक झुलस चुका था। आग बुझाते समय चाचा के हाथ भी झुलस गए।
घटना के बाद परिजन घायल युवक को तुरंत पानीपत के सामान्य अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार युवक की हालत गंभीर बनी हुई है।
वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी सगे भाई मौके से फरार हो गए। पीड़ित के परिजनों की शिकायत पर सनौली थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।
Akhil Mahajan