होटल के कमरों में चल रहा था गंदा खेल... पुलिस ने मारी रेड, 3 जोड़े आपत्तिजनक हालत में मिले

कैथल में करनाल बाइपास स्थित होटल पर पुलिस ने छापेमारी कर सात लोगों को हिरासत में लिया। प्रारंभिक जांच में कथित देह व्यापार संचालित होने की बात सामने आई है। होटल संचालक की भूमिका की भी जांच जारी है।

होटल के कमरों में चल रहा था गंदा खेल... पुलिस ने मारी रेड, 3 जोड़े आपत्तिजनक हालत में मिले

➤ कैथल के होटल में पुलिस की छापेमारी, 3 युवक और 3 युवतियां पकड़ी गईं
➤ प्रारंभिक जांच में देह व्यापार संचालित होने की बात आई सामने
➤ युवतियों को करनाल, नरवाना समेत अन्य शहरों से बुलाने का आरोप


कैथल। हरियाणा के कैथल में पुलिस ने करनाल बाइपास स्थित एक होटल में छापेमारी कर कथित देह व्यापार रैकेट का खुलासा किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने होटल के अलग-अलग कमरों से तीन युवक और तीन युवतियों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा। इसके अलावा एक अन्य युवक को भी हिरासत में लिया गया। सभी सात लोगों को पूछताछ के लिए पुलिस अपने साथ ले गई है। प्रारंभिक जांच में होटल में अनैतिक गतिविधियां संचालित होने की बात सामने आई है।

शिकायतों के बाद पुलिस ने की कार्रवाई

सिविल लाइन थाना पुलिस को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि करनाल बाइपास स्थित फाइव स्टार होटल में अनैतिक गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। शिकायतों के आधार पर पुलिस ने टीम गठित कर होटल में छापा मारा। तलाशी के दौरान कमरों में युवक-युवतियां मिले। पुलिस ने मौके से कंडोम के पैकेट और अन्य सामग्री भी बरामद की है, जिसे जांच का हिस्सा बनाया गया है।

करनाल और नरवाना से बुलवाई गई थीं युवतियां

एसएचओ रमेश चंद्र के अनुसार प्रारंभिक जांच में पता चला है कि युवतियों को करनाल, नरवाना और अन्य स्थानों से बुलाया गया था। आरोप है कि होटल संचालक पैसों के बदले देह व्यापार करवा रहा था। ग्राहकों को होटल में बुलाकर युवतियों से मिलवाया जाता था और वहीं सौदा तय किया जाता था।

मौके से पकड़ी गई युवतियों को गाड़ी में ले जाती पुलिस।

होटल संचालक की भूमिका भी जांच के दायरे में

पुलिस का कहना है कि मामले में होटल संचालक की भूमिका की भी गहन जांच की जा रही है। यदि जांच में उसकी संलिप्तता सामने आती है तो उसके खिलाफ भी संबंधित धाराओं के तहत कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पकड़े गए सभी लोगों से पूछताछ जारी है और रैकेट से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश की जा रही है।

लोगों से पुलिस की अपील

पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी होटल, गेस्ट हाउस या अन्य स्थान पर इस प्रकार की अवैध गतिविधियों की जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। साथ ही होटल और भवन संचालकों को चेतावनी दी गई है कि उनकी संपत्ति का इस्तेमाल किसी भी गैरकानूनी गतिविधि के लिए नहीं होना चाहिए।