रामलीला मंच पर हादसा: दशरथ ने हंसते हुए कहा- आपके लिए दे दूंगा प्राण... और सच में ही तोड़ दिया दम

रामलीला मंचन के दौरान राजा दशरथ की भूमिका निभा रहे कलाकार शिव महाजन की हार्ट अटैक से मौत हो गई। संवाद बोलते-बोलते वे मंच पर ही गिर पड़े।

रामलीला मंच पर हादसा: दशरथ ने हंसते हुए कहा- आपके लिए दे दूंगा प्राण... और सच में ही तोड़ दिया दम

➤ रामलीला मंच पर राजा दशरथ का किरदार निभा रहे कलाकार की अचानक मौत
➤ संवाद के दौरान कहा- प्राण न्योछावर कर दूंगा और कुछ क्षण बाद गिर पड़े
➤ मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित, हार्ट अटैक की आशंका

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में मंगलवार रात रामलीला मंचन के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। राजा दशरथ की भूमिका निभा रहे कलाकार शिव महाजन (निवासी मुगला) संवाद बोलते-बोलते मंच पर ही गिर पड़े और उनकी मौत हो गई।

घटना चंबा के चौगान मैदान में मंचित रामलीला की है। नवरात्र के अवसर पर आयोजित मंचन में जब ऋषि विश्वामित्र ने मंच पर प्रश्न किया – “दशरथ, मेरे लिए क्या कर सकते हो?” तो कलाकार शिव महाजन ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया – “आपके लिए प्राण भी न्योछावर कर दूंगा।” यह संवाद बोलने के बाद वह साथी कलाकार के कंधे पर सिर रखकर वहीं बेहोश होकर गिर गए।

चंबा के चौगान मैदान में हार्ट अटैक आने से पहले डायलॉग बोलते दशरथ का रोल निभा रहे अमरेश।

अमरेश महाजन 40 साल से रामलीला कर रहे थे। - फाइल फोटो

शुरुआत में दर्शक और अन्य कलाकारों को यह अभिनय का हिस्सा लगा, लेकिन जब कोई हलचल न हुई तो मंच पर मौजूद साथी कलाकार ने उन्हें उठाने का प्रयास किया। उसी वक्त सभी को स्थिति की गंभीरता का एहसास हुआ। उन्हें तुरंत निजी वाहन से मेडिकल कॉलेज चंबा ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

प्रथम दृष्टया कारण हार्ट अटैक माना जा रहा है। मंचन के दौरान हुई इस घटना ने पूरे वातावरण को गमगीन कर दिया। आयोजकों ने जानकारी दी कि शिव महाजन के निधन के बाद दूसरे नवरात्र पर होने वाला मंचन स्थगित कर दिया गया है।

शिव महाजन का आखिरी संवाद अब रामलीला की स्मृति में अमर हो गया है – “आप जैसे महर्षि के लिए मैं हंसते-हंसते अपने प्राण भी न्योछावर कर सकता हूं।” यही कहते हुए उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया।

चंबा में अमरेश को हार्ट अटैक के बाद उनकी तरफ भागे कलाकार।

कलाकार को हार्ट अटैक आने के बाद स्टेज पर पर्दा गिरा दिया गया।