हरियाणा के जूता शोरूम में भीषण आग, कई लोगों के फंसे होने की आशंका
रोहतक के दीपर्क स्थित रोहतक बूट हाउस शोरूम में भीषण आग लग गई। कई लोगों के अंदर फंसे होने की आशंका है। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर राहत-बचाव कार्य में जुटी हैं।
रोहतक के दीपर्क स्थित रोहतक बूट हाउस में भीषण आग लगी
करीब आधा दर्जन लोगों के अंदर फंसे होने की आशंका
पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर राहत-बचाव में जुटीं
हरियाणा के रोहतक शहर में मंगलवार को एक बड़ा अग्निकांड सामने आया है। शहर के दीपर्क स्थित रोहतक बूट हाउस के शोरूम में अचानक भीषण आग लग गई। आग लगते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोगों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग इतनी तेजी से फैली कि शोरूम के अंदर मौजूद लोगों को बाहर निकलने का मौका नहीं मिल सका। आशंका जताई जा रही है कि करीब आधा दर्जन लोग अभी भी अंदर फंसे हो सकते हैं। हालांकि प्रशासन की ओर से अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। दमकल कर्मी आग पर काबू पाने और अंदर फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के प्रयास में जुटे हुए हैं।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आग लगने के बाद शोरूम से धुएं का घना गुबार उठता दिखाई दिया। आसपास के दुकानदारों और स्थानीय लोगों ने भी राहत कार्य में सहयोग किया।
फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। प्रशासन की ओर से बचाव अभियान जारी है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। अंदर फंसे लोगों की संख्या और किसी प्रकार के नुकसान को लेकर आधिकारिक जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।
pooja