हरियाणा के नीरज चौपड़ा कर रिकार्ड टूटा, 84.31 मीटर की थ्रो फेंककर इस युवा ने किया कमाल, जानें
20 वर्षीय शिवम लोहारके ने इंटर सर्विसेज एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में 84.31 मीटर भाला फेंककर नेरज चोपड़ा का 2018 का रिकॉर्ड तोड़ दिया। नेरज ने इंस्टाग्राम पर शिवम को बधाई दी।
➤ शिवम लोहारके ने नीरज चोपड़ा का सर्विसेज रिकॉर्ड तोड़ा
➤ 84.31 मीटर की थ्रो से इंटर सर्विसेज चैम्पियनशिप में रचा इतिहास
➤ नेरज चोपड़ा ने दी बधाई, कहा- Keep going
74वीं इंटर सर्विसेज एथलेटिक्स चैम्पियनशिप 2025 में भारतीय एथलेटिक्स का नया सितारा चमका है। 20 वर्षीय शिवम लोहारके ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ओलंपिक और विश्व चैंपियन नीरज चोपड़ा का रिकॉर्ड तोड़ दिया। शिवम ने 84.31 मीटर का जोरदार भाला फेंका और 2018 में नेरज के नाम दर्ज 83.80 मीटर के सर्विसेज रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया।
युवा एथलीट शिवम का यह प्रयास उनके करियर का सर्वश्रेष्ठ है। खास बात यह है कि यह उनका लगातार चौथा 80+ मीटर थ्रो है। हालांकि इंटर सर्विसेज का यह रिकॉर्ड अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त नहीं होता, लेकिन इस उपलब्धि ने भारतीय एथलेटिक्स जगत में उत्साह और उम्मीदों की नई लहर जगा दी है।
शिवम ने अपने इस रिकॉर्ड का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया, जिस पर खुद नेरज चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर कमेंट करते हुए लिखा – “Congratulations Shivam very good. Keep going”।
विशेषज्ञ मानते हैं कि यह प्रदर्शन आने वाले ओपन नेशनल्स और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं से पहले शिवम को मजबूत मनोबल देगा। भारतीय एथलेटिक्स को अब नेरज के बाद एक और बड़ा स्टार मिलने की उम्मीद दिख रही है।
Akhil Mahajan