सोना ₹1.35 लाख के नीचे, चांदी भी फिसली
5 दिन की तेजी के बाद चांदी ₹3,111 गिरकर ₹2.32 लाख पहुंची। सोना भी ₹2,182 सस्ता होकर ₹1.35 लाख पर आ गया।
- 5 दिन की तेजी के बाद चांदी में गिरावट
- चांदी ₹3,111 टूटकर ₹2.32 लाख प्रति किलो पर आई
- सोना भी ₹2,182 गिरकर ₹1.35 लाख के स्तर पर पहुंचा
नई दिल्ली। मंगलवार, 30 दिसंबर को सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 24 कैरेट सोना 10 ग्राम पर ₹2,182 सस्ता होकर ₹1,34,599 पर आ गया। एक दिन पहले इसका भाव ₹1,36,781 प्रति 10 ग्राम था।
लगातार 5 दिन तक तेजी के बाद चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट देखी गई है। मंगलवार को चांदी ₹3,111 टूटकर ₹2,32,329 प्रति किलो पर पहुंच गई। इससे पहले चांदी का भाव ₹2,35,440 प्रति किलो था।
आंकड़ों के मुताबिक, इस साल सोना और चांदी दोनों में रिकॉर्ड तेजी देखने को मिली है। साल की शुरुआत में 24 कैरेट सोना ₹76,162 प्रति 10 ग्राम था, जो अब बढ़कर ₹1,34,599 हो गया है। इस दौरान सोना ₹58,437 महंगा हुआ है।
वहीं चांदी की कीमत में सालभर में ₹1,46,312 की बढ़ोतरी दर्ज की गई। 31 दिसंबर 2024 को चांदी ₹86,017 प्रति किलो थी, जो अब ₹2,32,329 प्रति किलो पहुंच चुकी है।
➤ कैरेट के हिसाब से सोने की कीमत
24 कैरेट – ₹1,34,599
22 कैरेट – ₹1,23,293
18 कैरेट – ₹1,00,949
14 कैरेट – ₹78,740
➤ देश के बड़े शहरों में 24 कैरेट सोने का भाव
दिल्ली – ₹1,36,350
मुंबई – ₹1,36,200
कोलकाता – ₹1,36,200
चेन्नई – ₹1,37,460
जयपुर – ₹1,36,350
भोपाल – ₹1,36,250
पटना – ₹1,36,250
लखनऊ – ₹1,36,350
रायपुर – ₹1,36,200
अहमदाबाद – ₹1,36,250
➤ अलग-अलग शहरों में रेट अलग क्यों होते हैं
IBJA द्वारा जारी कीमतों में 3 प्रतिशत GST, मेकिंग चार्ज और ज्वेलर्स मार्जिन शामिल नहीं होते। इसी वजह से शहरों के रेट अलग-अलग होते हैं। इन्हीं कीमतों के आधार पर RBI सोवरेन गोल्ड बॉन्ड और बैंकों के गोल्ड लोन रेट तय किए जाते हैं।
➤ 10 दिन में सोने-चांदी की चाल
19 दिसंबर – सोना ₹1,31,779, चांदी ₹2,00,336
22 दिसंबर – सोना ₹1,33,970, चांदी ₹2,07,727
23 दिसंबर – सोना ₹1,36,283, चांदी ₹2,11,000
24 दिसंबर – सोना ₹1,36,627, चांदी ₹2,18,983
26 दिसंबर – सोना ₹1,37,914, चांदी ₹2,32,100
29 दिसंबर – सोना ₹1,36,781, चांदी ₹2,35,440
30 दिसंबर – सोना ₹1,34,599, चांदी ₹2,32,329
Akhil Mahajan